शिविर लगाकर दिया महिला सशक्‍तीकरण का संदेश

0
1622

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल चिकित्सालय,झाँसी में महिला रेलवे कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन डॉ श्रीमती उषारानी कंचन द्वारा किया गया। उदघाटन समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आभा जैन, डॉ उर्वशी यादव, डॉ सुनीता तिग्गा, एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार उपस्थित रहे। इस आयोजन में झाँसी मंडल में कार्यरत विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने शिरकत की एवं स्वास्‍थ्‍य सम्बन्धी सेवा का लाभ लिया।

इसी क्रम में सीनियर इंस्टिट्यूट में महिलाओं की गोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं श्रीमती विजेता श्रीवास्तव, श्रीमती मीनू सिंह एवं श्रीमती मोनिका गोयल ने जज की भूमिका निभाई। संचालन श्रीमती शशि व्यास एवं अनिता साहनी द्वारा किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का संचालन कुमारी श्रुति श्रीवास्तव और श्रीमती दीपा सहगल, वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती योगिता मजूूमदार, श्रीमती दीक्षा गुर्जर तथा स्वाश्थ्य के प्रति जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन श्रीमती संध्या बंसल, कुमारी सोमाक्षी तथा ऋचा अरोरा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY