प्रताड़ित महिलाओं की विषमताओं पर किया नाटक मंचन

0
483

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मण्डल रेल प्रबन्धक संदीप माथुर एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती आभा जैन के नेतृत्व में मार्च/दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की कार्यरत महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


यह आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय से दाण्डी यात्रा चौराहा होते हुये झाँसी स्टेशन पर समाप्त हुआ। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर रेलवे महिला कर्मचारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी, जिसमें महिलाओं को प्रताड़ित किये जाने वाली विषमताओं को दर्शाया गया। इस नुक्कड नाटक का संचालन श्रीमती शशि व्यास, श्रीमती दीपा सहगल, श्रीमती संध्या बंसल, श्रीमती सुषमा कौशिक एंव श्रीमती दीक्षा गुर्जर द्वारा किया गया। इसमें आर0पी0एफ0, कार्मिक, परिचालन, एस0 एण्ड टी0, कैरिज एण्ड वैगन एवं अन्य विभागों की महिलाओं ने अपना योगदान प्रस्तुत किया। मण्डल रेल प्रबंधक ने महिलाओं की समानता एवं स्वतंत्रता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही है। रेलवे में सभी विभागों में महिलाएं सफलतापूर्वक कार्य कर रही है तथा रेल संचालन में अपनी भूमिका का निर्वहन बेहतर तरीके से कर रही है।
इस आयोजन में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक अमित सेंगर, डा0 आभा जैन, वरि0 मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अखिल शुक्ल, कमांडेंट उमाकान्त तिवारी, वरिष्ठ मंडल इेजीनियर(सी0) भुवनेश सिंह, स्टेशन डायरेक्टर राजाराम राजपूत, सहायक कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जन सम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अरविन्द कपूर एंव मुख्य कार्यालय अधीक्षक आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY