कोरोना फाईटर्स के लिए क्षेत्रीय सांसद ने दिए सेनेटाईजर, मास्‍क और पीपीई किट्स

0
700

झांसी। विकास भवन में अपने निजी ट्रस्ट पंडित विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास द्वारा झाँसी तथा ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने पीपीई किट, निःशुल्क सेनेटाइज़र और फेस मास्क प्रदान किये। यह ट्रस्ट अनुराग शर्मा का निजी पारिवारिक धर्मार्थ न्यास है तथा वर्तमान में वे इस ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।
सांसद द्वारा प्रदान किये गए पीपीई सूट्स झाँसी-ललितपुर जनपद के जिला चिकित्सा कर्मियों को निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे। ज्ञात हो कि चिकित्सा कर्मियों को महामारी के इलाज के दौरान ये पीपीई सूटस उनकी जीवन रक्षा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन सूूट्स का वर्तमान में बहुत अभाव है तथा सांसद ने अपने व्यक्तिगत संपर्क से इन्हें प्राप्त किया है।

उनके ट्रस्‍ट में गरीब असहाय महिलाओं द्वारा फेस मास्क का निर्माण सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों, चिकित्सा कर्मियों आदि के लिए किया है, जिन्हें प्रशासन तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित किया जायेगा। उक्त फेस मास्क धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा निर्मित किये गए हैं और प्रत्येक मास्क को बनाने के लिए न्यास द्वारा 3 से 4 रूपये फेस मास्क बनाने वाली महिलायों को सिलाई मूल्य के तौर पर प्रदान किये गए हैं। इससे इन महिलायों को लॉक डाउन के दौरान कुछ आय प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त सांसद ने अपनी निजी फेक्ट्री बैद्यनाथ में निर्मित हैण्ड सेनेटाइज़र दोनों जनपदों की समस्त पुलिस चौकीयों पर कार्यरत पुलिस कर्मियों के लिए प्रदान किये, ताकि अपने काम के दौरान पुलिस कर्मियों का सुरक्षा चक्र न टूटे। इस दौरान अनुराग शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के कपडा व्यापारियों का आह्वान किया कि उनके पास जो भी कपड़ों के पीस हों वो उन्हें प्रदान करें ताकि उनसे फेस मास्क का निर्माण हो सके और गरीब असहाय महिलायों को घर बैठे कुछ आय भी प्राप्त हो सके। सांसद अनुराग शर्मा के निजी ट्रस्ट प० विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास ने शासन को 200 पीपीई सूटस, सेनेटाइज़र और फेस मास्क प्रदान किये।

LEAVE A REPLY