भामाशाह की जयंती पर किया याद

0
2585

झांसी। व्यापारियों के प्रेरणा स्रोत एवं शुभंकर दानवीर भामाशाह की 473 वी जयंती उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस दौरान व्यापारियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताया कि चित्तौड़ के राजा महाराणा प्रताप पर जब अकबर ने आक्रमण कर उनका राजपाट छीन लिया। ऐसे में चित्तौड़ के व्यापारी भामाशाह ने अपनी संपूर्ण संपत्ति महाराणा प्रताप को अर्पित कर उन से अनुरोध किया कि वह अपनी फिर से सेना बनाकर चित्तौड़ पर पुनः स्थापित हों। उसी पैसे से महाराणा प्रताप ने भील सेना का गठन किया और पुनः अपना राज्य स्थापित किया, तभी से व्यापारियों को भामाशाह कहा जाता है। इस अवसर पर संजय सर्राफ, पंकज शुक्ला, अंकित बट्टा, मृत्युंजय तिवारी, चौधरी साहिल आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कुलदीप सिंह दांगी एवं आभार विवेक सेठ ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY