मण्‍डलायुक्‍त ने कहीं जताई नाराजगी तो कहीं काम को सराहा

0
921

झांसी। चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत पर लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश देते हुए जनपद में विभिन्न स्थानों पर पराली जलाये जाने पर नाराजगी जताई। संबंधित कृषि अधिकारी को फटकार, तत्काल पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। ग्राम पंचायत में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा कार्य की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोगों काम कर सके । मनरेगा कार्य में सोशल डिस्टेंसी व मास्क के प्रयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की। आज मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा जनपद झांसी के ग्राम गढ़मऊ व दिगारा विकासखंड बड़ा गांव का निरीक्षण किया और वहां मनरेगा के अंतर्गत तालाब खुदाई व गो आश्रय स्थल के कार्य को देखा। आश्रय स्थल में चारा, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ग्राम गडमऊ पहुंचे। वहां उन्होंने तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर लगभग 135 मजदूर कार्य कर रहे थे तथा कार्य के दौरान सोशल डिस्टैंसी का बखूबी पालन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि कोविड-19 से इसी प्रकार बचा जा सकता है। उन्होंने लगातार मास्क लगाए जाने व अपने हाथों को बार-बार धोने का भी सुझाव दिया। उन्होंने उपस्थित मजदूरों से जाना कि शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। जानकारी लेते हुए कहा कि मुफ्त राशन, उज्जवला योजना के अंतर्गत सिलेंडर तथा जनधन खाते में सहायता राशि प्राप्त हुई। सभी ने बताया कि योजना का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस बार पोषाहार सीडीपीओ द्वारा घर-घर पहुंचाया गया है। महामारी के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद है। मंडलायुक्त ने ग्राम दिगारा में निर्माणाधीन गौशाला आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गौशाला आश्रय स्थल पर खाई खोदे जाने का कार्य चल रहा था। साथ ही वहां एक तालाब भी खोदा जा रहा है। मिट्टी बहुत सख्त होने के बाद भी श्रमिकों द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी जानवर सड़क पर ना रहे। उसे आश्रय स्थल में रखा जाए ताकि चारा पानी मिल सके। निरीक्षण में डीसी मनरेगा राम अवतार सिंह ने बताया कि तालाब खुदाई में 135 मजदूर काम कर रहे हैं। सभी को मास्क वितरित किए गए। साथ ही कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसी का भी पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों द्वारा मानकनुसार खंती खोदे जाने का कार्य किया जा रहा है तथा सभी का समय से भुगतान किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY