शनि जयंती पर हुई पूजा अर्चना

0
664

झांसी। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनि जयंती पर आज न्याय के देवता भगवान शनि देव का तेल से मंत्र उच्चारण के साथ महाअभिषेक किया गया। तत्पश्चात पूजन अर्चन कर भगवान शनिदेव की आरती की तथा सामूहिक रूप से मंत्रों का जाप किया।
महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कहा कि धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्य की द्वितीय पत्नी छाया के गर्भ से भगवान शनि देव का जन्म हुआ। भगवान शंकर ने शनि देव को कर्म फल के न्याय हेतु सर्वोच्च न्यायाधीश नियुक्त किया तथा भगवान शंकर ने वरदान देते हुए कहा कि नौ ग्रहों में भगवान शनिदेव का श्रेष्ठ स्थान रहेगा। मानव तो क्या देवता भी तुम्हारे नाम से भी भयभीत रहेंगे। शनि जयंती के उपलक्ष में जरूरतमंदों को भोजन राशन सामग्री वितरण की। इस अवसर पर महंत भरत दास, कार्तिक दास, अंकित राय, संजीव शर्मा, रामकुमार शिवहरे, रामेश्वर राय आदि ने भगवान शनि की उपासना कर पूजा अर्चना की।

LEAVE A REPLY