0
2527

वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक डिजिटल मीडिया कार्यशाला का आयोजन।
प्रमुख विशेषताएं
1) डिजिटल मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया।
2) डिजिटल मीडिया को सरकारी मान्यता मिले इस पर चर्चा की गई।
3) कोरोना के संक्रमण काल में डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की समस्याओं का समाधान निकले, चर्चा की गई।
4) डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को मान्यता दी जाए।और उनका सरकारी मीडिया कार्ड बने।

आज दिनांक 30/5/20 को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर वर्किंग जॉर्नलिस्टस ऑफ इंडिया संबंध भारतीय मजदूर संघ ने ऐतिहासिक डिजिटल मीडिया के लिए वेबनार के माध्यम से कार्य शाला का आयोजन किया। वर्किंग जॉर्नलिस्टस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेन्द्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय के साथ देश के कई प्रदेशों के वरिष्ठ पत्रकार साथी कार्यशाला में उपस्थित रहे। इस कार्यशाला के मुख्यवक्ता श्री तीर्थांकर सरकार ने डिजिटल मीडिया के तकनीकी और उससे लाभ कैसे लिया जाए इस पर उत्कृष्ट व्यख्यान दिया। तीर्थांकर सरकार व् अविनाश सिंह ने डिज़िटल मिडिया के बढ़ते प्रभाव पर ध्यान दिलाया और सभी पत्रकारों को डिजिटल मिडिया की तकनीक के विषय में जानकारी जी। उन्होंने कंटेंट बनाने,वेबसाइट की प्लानिंग,ब्लॉगिंग,सोशल मिडिया का महत्त्व,SEO समेत तमाम महत्वपूर्ण विषयो की जानकारी दी तथा उसपे चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने डिज़िटल मिडिया से कैसे अजिबिका कमाए इस पर भी मार्गदर्शन किया। किस तरह से आप गूगल एड एफिलेट मार्केटिंग,फेसबुक एड व् यू ट्यूब एड से कमा सकते है। जिज्ञाशा को सटीक तरीके से उत्तर देकर समझाया। इस कार्यशाला का संचालन श्री संजय उपाध्याय ने की। इसका शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी के उद्बोधन से हुआ। राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेन्द्र भंडारी ने पत्रकारों के जिज्ञाशा का समाधान किया। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि डिजिटल मीडिया को सरकारी मान्यता मिले और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को सरकारी मीडिया कार्ड जारी किया जाए। कार्यशाला के समापन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने 6 जून को मीडिया लॉ एंड जॉर्नलिस्ट एक्ट विषय पर पुनः एक वेबनार करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।पत्रकारों के जिज्ञाशा को सटीक तरीके से उत्तर देकर समझाया। इस कार्यशाला का संचालन श्री संजय उपाध्याय ने की। इसका शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी के उद्बोधन से हुआ। राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेन्द्र भंडारी ने पत्रकारों के जिज्ञाशा का समाधान किया। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि डिजिटल मीडिया को सरकारी मान्यता मिले और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को सरकारी मीडिया कार्ड जारी किया जाए। कार्यशाला के समापन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने 6 जून को लेबर कोड्स और जॉर्नलिस्ट एक्ट के भविष्य विषय पर पुनः एक वेबनार करने की सूचना देते हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

LEAVE A REPLY