लखेरी बांध परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित काश्‍तकार क्षेत्र को छोड़ दें : एक्‍सईएन

0
941

झांसी। अधिशासी अभियंता एसके सिंह सिंचाई निर्माण खंड- 5 झांसी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित ग्राम रेवन, बचेरा एवं बुढाई के काश्तकारों को विस्थापन होने के लिए भूखंडों का वितरण किया जा चुका है। जो निवासी अपने-अपने मकानों की रजिस्ट्री विभाग के नाम ना कराते हुए आवंटित भूखंडों में अभी तक विस्थापित नहीं हुए हैं, उनसे अपेक्षा है कि वह 30 जून तक रजिस्ट्री विभाग का नाम कराते हुए तत्काल आवंटित भूखंड में स्थापित हो जाएं।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशा अनुसार इस वर्ष 2020-21 के मानसून काल में लखेरी बांध को एफ.आर.एल. 184.00 मीटर तक भरा जाना प्रस्तावित है, जिसके कारण ग्राम रेवन,बचेरा एवं बुढ़ाई के काश्तकार प्रभावित होंगे। अतः प्रभावित परिवार बांध भरने के पूर्व डूब क्षेत्र के स्थान को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। मानसून काल में विषम परिस्थितियों में उत्तरदायित्व विभाग का नहीं होगा।

LEAVE A REPLY