रानी की भांति हमें सदैव देशहित के लिए तत्‍पर रहना होगा: डॉ. दीपिका त्रिपाठी

0
971

झांसी। करणी सेना( महिला शक्ति) ने वीरांगना झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की लक्ष्‍मी बाई पार्क स्‍थित प्रतिमा स्थल पर दीपांजलि एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान करणी सेना जिला अध्यक्ष डॉ. दीपिका त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की वीरता का स्मरण करते हुए हमें सदैव राष्ट्र हित के लिए तत्पर रहना चाहिए। संगठन की वरिष्ठ सलाहकार कंचन आहूजा ने भी करोना की जंग को मजबूती से लड़ने की बात कही। संगठन प्रवक्ता भूमिका सिंह, महामंत्री उषा सेन, उपाध्यक्ष डॉ प्रतिभा पुरैया, संगठन महामंत्री उषा सचान ने रानी लक्ष्मीबाई वीर गाथा का गुणगान किया। सभी पदाधिकारियों ने “हम रहे या ना रहे भारत ये रहना चाहिए” देश गीत का गान किया। इस अवसर पर नंदिनी लोहिया, नीतू गुप्ता, राखी सोनी, मीरा पूरेया, राखी बुधराजा, शिवाली अग्रवाल व स्वप्निल मोदी भी उपस्थित रही। संगठन पदाधिकारियों ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार व स्वदेशी उपयोग कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शपथ भी ली। अंत में संगठन महामंत्री उषा सचान ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY