योग को अपनी जीवन शैली में अपनाने का लें संकल्‍प : डॉ. दीपिका त्रिपाठी

0
834

झांसी। करणी सेना महिला शक्ति के झाँसी के पदाधिकारियों ने विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास कर स्वस्थ जन, स्वस्थ समाज अभियान को प्रगाढ़ता दी।
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर करणी सेना महिला शक्ति के पदाधिकारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ समाज की स्थापना में अपना योगदान दिया तथा करोना वैश्विक महामारी को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाध्यक्ष डॉ दीपिका त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि वह योग को अपने जीवन शैली में अपनाने का संकल्प लें। संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती उषा सेन स्वयं योग प्रशिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि योग पद्धति से अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना एवं अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है। संगठन के मुख्य पदाधिकारी कंचन अहूजा, डॉ प्रतिभा पुरैया, डॉ मोनिका गुप्ता, डॉ मोना कोहली, रजनी साहू, स्वप्निल मोदी, मीरा पुरैया, राखी बुधराजा, राखी सोनी, भूमिका सिंह, ऊषा सचान, शिवाली अग्रवाल, प्रमिलेश, मीनाक्षी निरंजन, नेहा अग्रवाल ने योगा दिवस के अवसर पर विभिन्न योगासन कर जन जागरूकता अभियान में अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY