आधुनिक शारीरिक व्याधियों का महा उपचार है योग – डॉ रेखा त्रिपाठी

0
754

झाँसी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र झांसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय समन्वयक झांसी डॉ. रेखा त्रिपाठी ने बताया कि इस बार कोविड-19 से रक्षा की दृष्टि से सभी अध्ययन केंद्र समन्वयक एवं छात्रों द्वारा घर पर ही सुरक्षित रह कर योगाभ्यास किया गया।


सभी अध्ययन केंद्र समन्वयक नेहरू महाविद्यालय ललितपुर, पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय ललितपुर, सुदर्शन डिग्री कॉलेज ललितपुर, वीरभूमि स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा, क्षेत्रीय केंद्र झांसी स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी, सनराइज महाविद्यालय बांदा एवं छात्र छात्राओं ने अपने निवास स्थान पर ही योगाभ्यास किया। डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि आज के युग में मानव जीवन दुख और तनाव से भरा हुआ है। किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ कह पाना बहुत ही मुश्किल है। आज जितने ही हमारे पास मशीन सुख,साधन उत्पन्न हो गए हैं। उससे हमारे पास बहुत सारी बीमारियां मुफ्त में आयी हैं, इन बीमारियों में सबसे बड़ी बीमारी है। नींद नहीं आना यानि अनिद्रा, तनाव हाइपरटेंशन, मोटापा पेट सही नहीं रहना, श्वसन संबंधी आज प्रमुख रूप से लगभग सभी में पाए जाते हैं। योग इन सभी रोगों को दूर करने में हमारी मदद करता है। हमारे मन शरीर और आत्मा को एक साथ लाता है। इन सबसे छुटकारा पाने का, बीमारियों पर नियंत्रण पाने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है योग। इसलिए अपने जीवन में योग को अपनाएं स्वस्थ रहें निरोगी रहें और खुश रहें।

LEAVE A REPLY