मोबाइल तोड़े और चीन के सामान के बायकॉट का किया आह्वान

0
675

झांसी। भारत व चीन के बीच युद्ध जैसी परिस्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झांसी के सभी व्यापारी बंधुओ ने देश हित में चीन को कड़ा संदेश भेजेने हेतु इलाइट चौराहे पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 11 बजे एकत्रित हुए और व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक जैन, जिला महामंत्री ई0 मुकेश गुप्ता के नेतृत्‍व में मार्किट के सभी शोरूम जो कि सिर्फ चीनी ब्रांड के नाम से ही बने हैं उनके साइन बोर्डों को फ्लेक्स से ढक कर बन्द कर दिया।
इसमें दुकानदारों का भी पूरा सहयोग रहा। इस दौरान अशोक जैन ने चीन के सामान के बायकाट करने का आह्वान किया। इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने किसी भी प्रकार के चीन के बने सामान को भविष्य में ना खरीदने का संकल्प दिलाया। विनय अग्रवाल ने बढ़-चढ़कर व्यापारियों को सैनिकों का उत्साहवर्धन हित करने हेतु आगे आने को कहा। जीतू सोनी ने भारत माता की जय के नारे लगवाकर उत्साहवर्धन किया। प्रशांत मोहन ने व्यापारियों को आगे से चीन का कोई माल ना मंगाने के लिए कहा और वैशाली पुंसी ने चीनी सामान बंद करने के स्टिकर दुकानों पर लगवाए। सभी व्यापारीगणों ने मिलकर चीन के बने मोबाइलों को इलाइट चौराहे पर तोड़कर चीन के प्रति अपना गुस्सा इजहार किया। उन्‍होंने ताकीद दी कि भारत से गद्दारी का परिणाम चीन की आर्थिक बर्बादी होगा। चीनी सरकार को और चीनी बिजनेसमैन को भारत से बेवजह झगड़ा करने की बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। जब तक यह युद्ध जैसी परिस्थिति समाप्त नही हो जाती है, तब तक व्यापारी बंधु अपने से साइन बोर्ड ढकने, बहिष्कार करने, चीनी सामान को तोड़ने की मुहिम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के माध्यम से आगे बढ़ाते रहेंगे और झांसी व बुंदेलखंड से इस विरोध की आग पूरे देश में फैलाने का काम करेगे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जैन व महामंत्री ई0 मुकेश गुप्ता द्वारा गुरुवार को शहर में बहिष्कार मुहिम आगे बढाने ओर सहयोग करने के लिए पत्रकारों व व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मोहन, मन्त्री विनय अग्रवाल, युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, पार्षद अनूप सहगल, महिला मंडल अध्यक्ष वैशाली पुंसी, श्रुति, अनुज, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY