आज तो बम फाड़ दओ, एक साथ मिले आधा सैंकड़ा से अधिक संक्रमित और दो की मौत

0
536

झांसी। कोरोना को लेकर जिसको भी अभी भी समझ नहीं आ रहा हो, वो एक बार मेडिकल कालेज या पैरामेडिकल का एक चक्‍कर जरुर लगा ले। झांसी जनपद की बहुत बुरी स्‍थिति है। गुरुवार को एक साथ 52 पाजिटिव मरीज सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हो गई है। अगर देखा जाए तो जुलाई माह के नौ दिनों में मरने वाले 15 और कोरोना संक्रमित 239 मिले हैं। यह जिला प्रशासन और जनता दोनों ही के लिए परेशानी वाला आंकड़ा है।
जिला प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 545 लोगों के कोरोना संक्रमण को लेकर परीक्षण किए गए, जिसमें 52 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई है। ऐसे में अब कुल 442 पाजिटिव हो चुके हैं और दो की मौत मिलाकर अब तक 33 मौतें हो चुकी हैं। आज मिले कोरोना पाजिटिव में नन्‍दनपुरा, सीपरी बाजार सहित रेलवे क्षेत्र के भी कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों में 124 लोग हैं। अभी एक्‍टिव पाजिटिव केस 285 हैं।

10 जुलाई की रात से लगेगा लॉकडाउन

झांसी। प्रदेश में जारी कोरोनावायरस संकट के बीच योगी सरकार ने पूरे राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई यानी शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक फिर से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
बता दें कि झांसी जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 400 पार कर चुका है और जनपद में अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है। जनपद में फिलहाल 285 एक्टिव मामले हैं। वहीं, 100 से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की इजाजत जारी रहेगी। ट्रेने चलेंगी लेकिन बस सेवाओं को बंद रखा जाएगा। माल की ढुलाई और हवाई उड़ानें भी इस लॉकडाउन से अप्रभावित रहेंगी। आवश्‍यक सेवाओं के अतिरिक्‍त अन्‍य आवाजाही व बाजार बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY