बुन्‍देलखण्‍ड में व्‍यापार मण्‍डल निशुल्‍क वितरित करेगा पचास हजार मास्‍क : संजय पटवारी

0
684

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट के अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश में झांसी से की।
इस दौरान संजय पटवारी ने बताया कि कैट का संपूर्ण देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। करोना संक्रमण को देखते हुए कैट की ओर से संपूर्ण देश में जान और जहान के लिए दो करोड़ मास्क निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसी संदर्भ में यह अभियान उत्तर प्रदेश में आज झांसी से प्रारम्‍भ किया गया। अभियान के तहत संपूर्ण बुंदेलखंड में 50,000 मास्क निशुल्क वितरण किए जाएंगे एवं लोगों में जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय एवं सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी लोगों से अपील करेंगे। इसी क्रम में भारतीय सामान- हमारा अभिमान अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें रक्षाबंधन से दीपावली पर्व तक सभी त्योहारों को भारतीय सामानों के साथ मनाने की जनता से अपील की जाएगी। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए चाइनीज राखी का बहिष्कार, भारतीय राखी ही स्वीकार के स्लोगन के साथ बहनों से अपील की जाएगी कि वह रक्षाबंधन के दिन सिर्फ भारतीय राखी का ही इस्तेमाल करें। इस अभियान में आज महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष बबलू, प्रदीप गुप्ता, दीपक बंटी वशिष्ठ, अजय चड्ढा, शशिकांत कालेकर, दीपक भाटिया, श्याम भरद्वाज, अशोक गुरबख्‍शानी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY