आला रे आला गणपति, पार्वती और भगवान शंकर का लाला

कार्यशाला में, महिला व्यापार मंडल ने बनाए इको फ्रेंडली गणपति

0
866

झांसी। भारतीय सामान हमारा अभिमान के तहत उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की महिला विंग महानगर द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर मिट्टी से बने गणपति कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं को मिट्टी से गणपति बनाने की ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने अपने हाथों से गणपति बनाएं एवं 22 अगस्त को वह इन मूर्तियों को स्थापित कर पूजा करेंगे। पूजा के पश्चात मूर्तियों को घर में ही किसी बर्तन में विसर्जित किया जाएगा।

इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि भारतीय सामान हमारा अभिमान के तहत आगामी महीने में आने वाले सभी त्योहारों में चीनी सामान का बहिष्कार एवं भारतीय सामान का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इसी के अंतर्गत इको फ्रेंडली गणपति के निर्माण का आयोजन रखा गया। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी ने कहा कि हमने गोबर, मिट्टी एवं खाद से पर्यावरण मित्र गणपति बनाए हैं। हमारा उद्देश्य चीनी सामान के बहिष्कार के साथ-साथ पर्यावरण एवं जल को प्रदूषित होने से बचाना भी है एवं वर्तमान कोरोना के चलते हुए हम गणपति की मूर्ति स्वयं बनाकर अपने घर में ही विसर्जन करें। ऐसा लोगों से आवाहन किया कार्यक्रम में सारिका मल्होत्रा ने कहा कि हमने इन प्रतिमाओं के अंदर अनेक प्रकार के बीज भी डाले हैं, जिससे यह प्रतिमाएं जल में विसर्जित होने के बाद यह बीज मिट्टी में दबकर पौधे का रूप ले पाए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य दीपा छाबड़ा, सारिका मल्होत्रा, महिमा जयसवाल, रेखा उपाध्याय, सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में दर्जनों महिलाओं ने भगवान गणपति बनाएं एवं लोगों को घर पर गणपति बनाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY