आज का पंचांग : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

0
1928

एशिया टाईम्‍स पर पांच सितम्‍बर से ‘आज का पंचांग’ प्रारम्‍भ किया जा रहा हैै। इसमें आपको तिथि व त्‍यौहारों और विशेष मौकों की विशेष जानकारी समय समय पर उपलब्‍ध होती रहेगी। यह पंचांग ग्राम पोस्ट बगौता जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के ‘ज्‍योतिषविद पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री’ द्वारा दिया जा रहा हैैै। आप सभी से अनुरोध है इस सम्‍बंध में अपना फीड बैक देते रहें, जिससे हमको यह प्रतिदिन का कॉलम और अच्‍छा करने में सहयोग मिलता रहे।”

जानिए शनिवार 5 सितंबर 2020 शनिवार को क्‍या है विशेष:

आज साल 2020 के सितंबर की 5 तारीख यानी 5 सितंबर 2020 को शनिवार का दिन हैं। ज्योतिष में शनि देव को न्याय के देवता माना जाता है। कुण्‍डली में इसे पराक्रम का कारक माना जाता है। इनका रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव श्री हनुमान जी है। अश्विन मास को परम पवित्र माना जाता हैं। मान्यता है कि पितृ देवताओं ने भी साल में एक बार तर्पण लेने के लिए इसी माह को चुना है। इस महीने में और भी कई व्रत-त्योहार आते हैं। 05 सितंबर को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जाएगी।

तिथि : तृतीया 2 बजकर 21 मिनट तक
ऋतु : वर्षा
आयन : दक्षिणायण
संवत : 2077
नक्षत्र : रेवती
योग : गण्ड

जानिये कैसा रहेगा आपका ये शनिवार 5 सितंबर 2020

मेष राशि : कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद की संभावना है। नया पक्ष मजबूत होगा। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च के साथ ही परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों से मधुरता आएगी।

वृष राशि : नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। व्यापार नौकरी प्रॉपर्टी पर थोड़ा प्रयास करने पर सफलता प्राप्त मिलेगी। घर में थोड़ा झगड़े होने की संभावना है। घर में खुशी भी रहेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातक आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। योजना के अनुरूप कार्य ना होने से मन खिन्न रहेगा। विरोधी सक्रिय होंगे। वाहन इत्यादि का प्रयोजन चल रहा होगा, पर वह प्रयोजन विफल हो सकता है।

कर्क राशि : नई ऊर्जा के साथ ही शुरुआत होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। यात्रा को टाल सकते हैं।

सिंह राशि : नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों से कटुता आएगी। व्यर्थ के साथ अपने समय पर ना ध्यान देते हुए आपकी रूचि कम होगी तथा दोस्तों के आपसी संबंध खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि : विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ नहीं है। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव। संभावना के बीच व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन से दिनचर्या में बदलाव रहेगा तथा आपकी पेट में समस्या होने के कारण आप अपने परिवार से थोड़ा कम बोलने वाले जातक या जातिका होंगे। पिताजी से या परिवार वालों से झगड़ा होने की संभावना है।

तुला राशि : कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। परिवार में विवादों के लिए चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे।

वृश्चिक राशि : भाग्य के भरोसे रहने की बजाय कार्य करें। व्यापारिक लाभ पर होगा। परिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन की संभावना के बीच धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होने के साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवादों को टाले।

मकर राशि : परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर अच्‍छी सम्‍भावना है कि पुरानी मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना के बीच आपके अपने आप को धोखा दे सकते हैं। अतः सतर्क रहें व्यापार विस्तार की योजना टाले।

कुंभ राशि : व्यापारिक उन्नति के चलते मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें। औरों की देखादेखी न करें। थोड़ा वाहन से दूर रहें। दुर्घटना का योग बन रहा है।

मीन राशि : विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। हर किसी को अपने मन की बात ना बताएं। वरना आपको नुकसान हो सकता है। मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा तथा घर पर पिताजी के स्वस्थ होने की संभावना कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY