आज का पंचांग : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

0
1679

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ प्रारम्‍भ किया जा चुका हैै। इसमें आपको तिथि व त्‍यौहारों और विशेष मौकों की विशेष जानकारी समय समय पर उपलब्‍ध होती रहेगी। यह पंचांग ग्राम पोस्ट बगौता जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के ‘ज्‍योतिषविद पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री’ द्वारा दिया जा रहा हैैै। आप सभी से अनुरोध है इस सम्‍बंध में अपना फीड बैक देते रहें, जिससे हमको यह प्रतिदिन का कॉलम और अच्‍छा करने में सहयोग मिलता रहे।”

जानिए रविवार 6 सितंबर 2020 को क्‍या है विशेष :

आज साल 2020 के सितंबर की 6 तारीख यानी 6 सितंबर 2020 को रविवार का दिन हैं। पं. प्रकाश तिवारी बताते हैं कि श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो गया है। श्राद्ध पक्ष को पितृपक्ष के नाम से जाना जाता है। आज श्राद्ध करने का चौथा दिन है। पितृपक्ष 17 सितंबर को समाप्त होगा। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा भी है। वहीं, इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा को पूर्णिमा श्राद्ध होता है। इसके बाद एकम, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्टी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या को अंतिम श्राद्ध होता है। इन तिथियों में पूर्णिमा श्राद्ध, पंचमी, एकादशी और सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध प्रमुख माना जाता है।


तिथि : चतुर्थी
ऋतु : वर्षा
अयन : दक्षिणायण
संवत : 2077
नक्षत्र : अश्‍विनी
पक्ष : कृष्‍ण

जानिये कैसा रहेगा आपका ये रविवार 6 सितंबर 2020

मेष राशि : मेष राशि वाले को आज थोड़ी थकान हो सकती है। अपने मन की करने वाले होंगे तथा परिवार वालों के खिलाफ कोई ऐसा काम ना करें जिससे शर्मिंदा भी हो सकते हैं। परिवार से आप नजर में गिर सकते हैं।

वृष राशि : आपके मन की बात कोई नहीं जान सकता है। आप कोई बात अवश्य पा रहे होंगे। नौकरी में आपका विशेष रूप से मन लग सकता है तथा आप अपने जीवन की स्थिति से बहुत सुधार लाए होंगे तथा आपका व्यापार नौकरी कोचिंग द्वारा अच्छी स्थिति बनी होगी

मिथुन राशि : शासन सत्ता का सहयोग होगा उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। शारीरिक सुख अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार मध्य से उत्तम की ओर है। कुल मिलकर बड़ी अच्छी स्थिति है।

कर्क राशि : मान सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। घर में चिंता का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि : संपत्ति में इन्वेस्ट करेंगे। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। नए कार्य की शुरुआत होगी तथा आपके जीवन में कई दिनों से रुकावट आने के कारण आज वह कुशल पूर्वक दिन होगा।

कन्या राशि : आपकी राशि के जातकों को पितृ देवो की विशेष कृपा प्राप्ति होगी। आय के स्त्रोत बनेंगे। धन वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला राशि : राशि नौकरी पेशा लोगों को सफलता मिलेगी। जीवन में मधुरता आएगी। घर में सुख समृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि : फिजूल खर्च बढ़ेगा। पिता की सेहत खराब होने के आसार है। इस दौरान शिक्षा में कामयाबी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आएंगे।

धनु राशि : घर में मांगलिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आएंगे। परिवार में प्रति चिंता बढ़ेगी। सेहत पर ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुओं से दूर रहें। दोस्तों से भी दूर रहें क्योंकि आज थोड़ा आपके राशि सही नहीं है। थोड़ा आपको अशुभ संकेत मिल सकते हैं।

मकर राशि : जातक को पितृपक्ष के दौरान कई खुशखबरी सुनने को मिल सकती। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। वाहन के योग बन सकते हैं। संपत्ति में निवेश करेंगे तथा आपके परिवार में थोड़ा झगड़ा होने की संभावना है। बहनों और भाइयों से थोड़ा मतलब मतलब रखने वाले होंगे तथा पति और पत्नी के बीच में झगड़ा होने की संभावना और तलाक के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि : पितृ पक्ष का यह समय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। प्रयास करेंगे कि वाणी पर नियंत्रण रखें तथा आप कई दिनों से सोच रहे होंगे। श्राद्ध करने का प्रयास के दिन तिथि बहुत ही अच्छी है और आज के दिन आप अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं।

मीन राशि : जातकों के लिए पितृपक्ष का यह समय बहुत अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। समस्याओं का हल निकलेगा। आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY