आज का पंचांग : जानिए कैसा रहेगा आज सात सितम्‍बर को आपका दिन

0
1163

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ प्रारम्‍भ किया जा चुका हैै। इसमें आपको तिथि व त्‍यौहारों और विशेष मौकों की विशेष जानकारी समय समय पर उपलब्‍ध होती रहेगी। यह पंचांग ग्राम पोस्ट बगौता जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के ‘ज्‍योतिषविद पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री’ द्वारा दिया जा रहा हैैै। आप सभी से अनुरोध है इस सम्‍बंध में अपना फीड बैक देते रहें, जिससे हमको यह प्रतिदिन का कॉलम और अच्‍छा करने में सहयोग मिलता रहे।”

जानिए सोमवार 7 सितंबर 2020 को क्‍या है विशेष :


तिथि : पंचमी
ऋतु : वर्षा
अयन : दक्षिणायण
संवत : 2077
नक्षत्र : भरणी
पक्ष : कृष्‍ण
करण : कौलव, तैतुल
चंद्रमा राशि : मेष

जानिये कैसा रहेगा आपका ये सोमवार 7 सितंबर 2020

मेष राशि : पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष राशि : मैत्री संबंध मधुर होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि : आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक या धार्मिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या राशि : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला राशि : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी

वृश्चिक राशि : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। बहन का सुख मिलेगा तथा पैरों में दर्द होने की संभावना है

मकर राशि : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि : भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में खुशियां बढ़ेगी

मीन राशि : राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता का योग है।

LEAVE A REPLY