आज का पंचांग : जानिए कैसा रहेगा आज 9 सितम्‍बर को आपका दिन

0
1991

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ प्रारम्‍भ किया जा चुका हैै। इसमें आपको तिथि व त्‍यौहारों और विशेष मौकों की विशेष जानकारी समय समय पर उपलब्‍ध होती रहेगी। यह पंचांग ग्राम पोस्ट बगौता जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के ‘ज्‍योतिषविद पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री’ द्वारा दिया जा रहा हैैै। आप सभी से अनुरोध है इस सम्‍बंध में अपना फीड बैक देते रहें, जिससे हमको यह प्रतिदिन का कॉलम और अच्‍छा करने में सहयोग मिलता रहे।”

जानिए बुधवार 9 सितंबर 2020 को क्‍या है विशेष :


माह : अश्‍विन
तिथि : सप्‍तमी
ऋतु : वर्षा
अयन : दक्षिणायण
संवत : 2077
नक्षत्र : कृतिका
पक्ष : कृष्‍ण
करण : विष्‍टि
चंद्रमा राशि : वृष
सूर्य राशि : सिंह

जानिये कैसा रहेगा आपका ये बुधवार 9 सितंबर 2020

मेष राशि : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। चोट व रोग से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।

वृष राशि : कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। सबका व्यवहार अनुकूल रहेगा। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। दूसरों के बहकावे में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रमाद न करें। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि : बोलचाल में मजाक न करें। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ के अवसर बढ़ेंगे। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग व मार्गदर्शन से काम बनेंगे। आय बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि : अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। आपके जीवन-साथी के साथ कही बहार जाने का बिल्कुल नही सोचे, समय कुछ ठीक नही चल रहा हैं। पिता के साथ मे बातचीत हो सकती हैं।

कन्या राशि : कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है। आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं, जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं।

तुला राशि : किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। भाग्य प्रतिकूल है अत: कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। आवश्यक कार्यों में अड़ंगे आएंगे। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक राशि : थोड़े प्रयास से ही रुके काम पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। नया काम मिलेगा।

धनु राशि : झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा।

मकर राशि : बेचैनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का निराकरण होगा। व्यापारिक मतभेद दूर होकर नए अनुबंध हो सकते हैं।

कुंभ राशि : अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। व्यवस्था मुश्किल से होगी। पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मकता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हानि हो सकती है। आय बनी रहेगी। प्रयास करना पड़ेंगे। जोखिम बिलकुल न लें।

मीन राशि : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बाहर से काम मिलेगा। लेनदारी वसूल होगी। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। प्रमाद न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

LEAVE A REPLY