आज का पंचांग : जानिए कैसा रहेगा आज 14 सितम्‍बर को आपका दिन

0
1139

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ प्रारम्‍भ किया जा चुका है। इसमें आपको तिथि व त्‍यौहारों और विशेष मौकों की विशेष जानकारी समय समय पर उपलब्‍ध होती रहेगी। यह पंचांग ग्राम पोस्ट बगौता जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के ‘ज्‍योतिषविद पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री’ द्वारा दिया जा रहा है। आप सभी से अनुरोध है इस सम्‍बंध में अपना फीड बैक देते रहें, जिससे हमको यह प्रतिदिन का कॉलम और अच्‍छा करने में सहयोग मिलता रहे।”

जानिए सोमवार 14 सितंबर 2020 को क्‍या है विशेष :

आज मीन, वृष, कर्क, सिंह चार राशियों पर अशुभ संंकेत होने के कारण थोड़ा सचेत रहें।


माह : अश्‍विन
तिथि : द्वादशी का श्राद्ध
ऋतु : वर्षा
अयन : दक्षिणायण
संवत : 2077
नक्षत्र : पुष्य – 14:50:19 तक
पक्ष : कृष्‍ण
करण : कौलव , तैतुुुल
योग : परिघ
चंद्रमा : कर्क
सूर्य राशि : सिंह
राहुकाल :   07:38:19 से 09:10:58 तक  (इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए)
अभिजित मुहूर्त : 11:51:32 से 12:40:57 तक
गुलिक काल: 13:48:53 से 15:20:32 तक

जानिये कैसा रहेगा आपका ये सोमवार 14 सितंबर 2020

मेष राशि : नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिलने की संभावना के बीच लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। यात्रा से धन प्राप्त का योग है, लेकिन आलस्य, प्रमाद से बचना होगा।

वृष राशि : कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावनाओं के बीच समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी रहेंगे।

मिथुन राशि : कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार के चलते परिवार में शुभ प्रसंग होंगे। स्वास्थ्य में सुधार से चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि : आज थोड़ा अचानक कुछ काम ऐसा कर सकते हैं। परिवार वालों को अशुभ संकेत मिल सकते हैं। गाड़ी वाहन से सावधान रहें। घर से दूर ना जाए। कुछ अशुभ संकेत सुनने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि : अपने व्यवहार में नर्मी लाएं, अन्यथा आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। यात्रा के योग हैं।नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

कन्या राशि : किसी की भी निंदा न करें, अन्यथा अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

तुला राशि : साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि : तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होगे। जबकि आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

धनु राशि : नौकरी में बदलाव की संभावना के बीच प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर राशि : भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत सिद्ध होगी।

कुंभ राशि : शुभ समाचार प्राप्त होने के साथ ही कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका कोई अपना धोखा दे सकता है।

मीन राशि : समय शुभ व अनुकूल है, लेकिन तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

LEAVE A REPLY