25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

दो साल पहले की गई हत्या व गैंगेस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार

0
401

झाँसी। वर्चस्व को लेकर दो साल पहले की गई हत्या व गैंगेस्टर एक्ट के मामले में चल रहा फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सिटी विवेक त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गंगवार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि सिमरा नहर के पुल के पास एक अपराधी खड़ा है। वह हत्या व गैंगेस्टर जैसे मामले में फरार है। इस पर 25 हजार का इनाम है। इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी कर फरार चल रहे आरोपी रमन यादव निवासी ग्राम सिमरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। रमन यादव ने बताया कि गांव में रहने वाला संजीव का काफी आतंक था। आए दिन उससे गाली गलौज करता था। इसके पहले भी उसका झगड़ा हो चुका था। संजीव और उसमें वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते 3 नवंबर 2018 को संजीव की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया था। कोरोना संकट के चलते वह गांव में वापस आ गया था।

इस टीम को मिली सफलता

रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गंगवार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार तोमर, कांस्टेबल अनिल सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग शामिल रहे है।

LEAVE A REPLY