हबनर ग्रुप की बड़ी कामयाबी: 2,000 गैंगवे का उत्पादन, सस्टेनेबिलिटी में बढ़त

0
18

बैंगलोर। हबनर ग्रुप ने बैंगलौर स्थित अपनी “नम्मा फैक्ट्री” में 2023 से अब तक 2,000 गैंगवे का सफलतापूर्वक उत्पादन और आपूर्ति की है। यह फैक्ट्री साओ पाउलो (ब्राज़ील) और काहिरा (मिस्र) मेट्रो परियोजनाओं के लिए भी गैंगवे सिस्टम का निर्माण कर रही है।
नम्मा फैक्ट्री द्वारा काफी कम समय में शानदार उपलब्धियों के साथ हबनर ग्रुप के लिए एक बड़ी सफलता की कहानी बना दी है। भारतीय सहायक कंपनी हबनर इंटरफेस सिस्टम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (HIN) उच्च-प्रदर्शन वाली स्थिरता तकनीकों के कारण विशेष रूप से संसाधन- कुशल तरीके से उत्पादों और घटकों का निर्माण करती है। संसाधन-संवर्धन उत्पादन विधियों के साथ उत्पादन स्तर बढ़ाया गया।
हबनर समूह के प्रबंध निदेशक काई मेंटल ने कहा, ‘भारत में हमारे स्थानीय ग्राहकों की आवश्यकताओं को तेजी से और लचीले ढंग से पूरा करने की योजना एक आधुनिक प्लांट और बढ़ती, उच्च-प्रदर्शन वाली टीम के साथ ठीक उसी तरह काम कर रही है, जैसा हमने उम्मीद की थी। ‘नम्मा फैक्ट्री’ के साथ, हम यह साबित कर रहे हैं कि भारत और एशिया के लिए हमारी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाना संभव है, जबकि एक साथ विशेष रूप से टिकाऊ और संसाधन संवर्धन विधियों से निर्माण करना भी । नम्मा फैक्ट्री में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता देते हुए, संसाधन – कुशल उत्पादन विधियों का उपयोग किया जा रहा है। कंपनी ने अब तक 587,055 किलोवाट प्रतिघण्टा सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है, जिससे 60 टन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन की बचत हुई है। साथ ही जल पुनचक्रण प्रणाली के माध्यम से करीब 350 क्यूबिक मीटर पानी का पुन: उपयोग किया जा चुका है।

वंदे भारत और मुंबई मेट्रो के लिए गैंगवे तैयार

हबनर इंडिया ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए 540 गैंगवे सिस्टम और मुंबई मेट्रो के लिए 800 गैंगवे सिस्टम का उत्पादन किया है। बढ़ते ऑर्डरों के चलते कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या 125 से बढ़ाकर 200 कर दी है।

स्थानीय इंजीनियरिंग विशेषज्ञता पर जोर

कंपनी ने स्थानीय इंजीनियरिंग क्षमता को बढ़ावा देते हुए, काहिरा मेट्रो परियोजना में भी योगदान दिया है। हबनर ग्रुप का लक्ष्य 2025 तक भारत में संपूर्ण उत्पाद विकास प्रक्रिया को स्थापित करना है।

LEAVE A REPLY