सीएम केजरीवाल के साथ सलूक गंदी राजनीति का निम्नतम स्तर : अरशद खान

0
126

झांसी। इंडिया एलाइंस के कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फर्जी गिरफ्तारी तथा जेल में उनकी जान के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद खान के नेतृत्व में इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फर्जी गिरफ्तारी की गई। तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री का शुगर लेवल लगातार गिर रहा है। इसके बावजूद मोदी सरकार यथोचित स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद खान ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा की ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है। वह गंदी राजनीति का निम्नतम स्तर है। भाजपा सरकार केजरीवाल द्वारा किए गए शानदार काम की बराबरी नहीं कर सकती इसलिए उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर पार्टी को खत्म करना चाहती है। प्रदर्शन के दौरान स्वतन्त्र जनता राज पार्टी के केन्द्रिय अध्यक्ष घनश्याम कोरी, जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखण्ड प्रभारी ज़ाहिद अली, आप प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, काँग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, सपा जिलामहासचिव विजय कुशवाहा, काँग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, आप प्रदेश सचिव युवा अंकित परिहार, आप महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, आप प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, आर0 डी0 फौजी, काँग्रेस प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, आप व्यापार प्र0 प्रांत प्रभारी इरशाद खान, आप अल्पसंख्यक प्रांत प्रभारी साजिद निसार, आप किसान प्रकोष्ठ प्रभारी चौधरी परवेज, आप प्रदेश सचिव युवा अतुल आर्य, आप महिला जिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, आप महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, प्रकाश कुशवाहा चेयरमैन बड़ागांव, राजकुमार राव, आशीष तिवारी, अनिल कुमार, राजेश भदौरिया, शब्बीर राइन, हरवंसलाल, शंभू सेन, मुकेश अग्रवाल, सभासद शफीक मकरानी, सभासद आशीष रायकवार, अखलाक मकरानी, तुलसीदास कुशवाहा, पी सी मिश्रा रोडवेज, वीर सिंह पाल सूतीमिल, हरीश कुमार रोडवेज, ओम प्रकाश शर्मा सूतीमिल, स्टेला मसीह, नरेश जायसवाल, मोहित पिंचोली, अमीरचंद आर्य, अशोक कुशवाहा, अनिल रिछारिया, गिरजाशंकर राय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY