मुझे मत काटो, दुखता है

गो ग्रीनमिशन का हुआ शुभारंभ

0
931

झांसी। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट एवं उत्तर प्रदेश उद्योग महिला व्यापार मंडल महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘ गो ग्रीन मिशन” का शुभारंभ किया गया। आज सुबह बीकेडी चौराहे के पास पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के बचाव का सन्देश दिया गया।
वृक्षों पर संदेश लिखकर ‘ मुझे मत काटो, दुखता है ” जैसे मार्मिक संदेशों के साथ सभी सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया। लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ, पेड़ पौधे की रक्षा करने का कर्तव्य निभाने को कहा गया। सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट द्वारा शुरू की गयी मुहिम लगातार गर्मियों से बरसात तक जारी रहेगी। संस्था अध्यक्षा वैशाली पुंशी ने बताया कि दोनों संस्थाओं द्वारा लगातार बरसातों तक ‘गो ग्रीन मिशन” चलाया जाएगा, जिसके तहत वृक्षारोपण, वृक्षों की देखभाल के लिए मिशन चलाया जाएगा।बाद में हुई कार्यकारिणी सभा में मुहिम के बारे में सभी सदस्यों ने चर्चा की गई। गो ग्रीन मिशन व दाना-पानी प्रोजेक्ट को विशेष रूप से पूरे दो माह चलाया जाएगा। कार्यक्रम में राशि चड्ढा, भूमिका सिंह, सिमरन चड्ढा, अंजली दत्ता, श्रुति चड्ढा, प्रीति पांडे, शीला शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY