औचक न‍िरीक्षण : न म‍िले गौवंश, न भूसा, न चारा

** जिलाधिकारी ने किया राजापुर गौशाला का औचक निरीक्षण, गोवंश ना पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त ** गोवंश के लिए भूसा/दाना/चारा एवं पानी की उपयुक्त व्यवस्था ना होने पर भी लगाई फटकार

0
353

झांसी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार आज अपने औचक भ्रमण पर विकासखंड बबीना के ग्राम राजापुर की गौशाला पहुंचे। निरीक्षण में उन्हें गौवंश नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की, उपरोक्त गौशाला में गौवंश हेतु भूसा, दाना, चारा एवं पानी की कोई भी व्यवस्था ना होने पर भी उन्होंने स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश को ठंड से अवश्य बचाया जाए उनकी ठंड से सुरक्षा करने की सारे इंतजाम अभी से पूरे कर लिए जाने को कहा। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि नए गोशाला हेतु उपयुक्त ज़मीन चिन्हित करके अवगत कराया जाय, ताकि शासन को नए गोशाला निर्माण हेतु धनराशि की माँग की जा सकें और नए गोशाला बनाकर आवारा गोवंश को संरक्षित क‍िया जा सके। साथ ही क्षेत्र में समस्त गौशालाओं का भ्रमण करते हुए सारी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए।उन्‍होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को राजापुर गोशाला को दी गयी धनराशि के सम्बंध में जाँच के न‍िर्देश भी दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह उप जिलाधिकारी सदर क्षितिज कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY