रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति किया जागरूक

0
156

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के एनसीसी कैडेटस ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा अभियान रैली का आयोजन किया। तिरंगा अभियान रैली का आयोजन नगर के नागरिकों को जागरूक करने के लिए किया गया। रैली बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय से प्रारम्भ होकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क से होती हुई में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से मेडिकल कॉलेज से गुजरकर वापस विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।
रैली से पूर्व इस कार्यक्रम के अध्यक्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने कहा कि झांसी वीरों की भूमि रही है यहां की झांसी की रानी और तात्या टोपे जैसे क्रांतिकारियों ने इसी तिरंगे के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी। आज अवसर है उसी तिरंगे को घर घर में फहराने का और अपने वीर शहीदों को याद करने का। इसीलिए मैं सभी का आह्वान करता हूं की इस पुनीत अवसर पर सभी तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों में लगाएं और उसका अपमान न होने दें। रैली में 56 यूपी एनसीसी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स  ने प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली में एनसीसी कैडेट्स और छात्रा अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदेमातरम, घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा का नारा लगाते हुए चल रहे थे। रैली का संचालन मेजर सुनील कुमार काबिया ने किया। उन्होंने कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा देशव्यापी हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रैली का नेतृत्व कर रहे हेमंत चंद्रा ने कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता – ये वंदन की धरती है अभिनंदन की धरती है,ये अर्पण की भूमि है, ये तर्पण की भूमि है, इसकी नदी नदी गंगा है, सुनाई जिससे सभी कैडेट्स के अंदर देशभक्ति का संचार हुआ और सभी ने जोश के साथ नारे लगाते हुए रैली में प्रस्थान कियाl इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कैडेट्स को हर घर तिरंगा यात्रा, 2024 के इस शुभ अवसर पर आज आपके सामने खड़े होकर मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है। इस अवसर पर प्रो. आर के सैनी, प्रो. मुन्ना तिवारी, प्रो. अवनीश कुमार, डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. संजय निभोरिया, अनिल बौहरे, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. अतुल खरे,  डॉ. सत्य चौधरी,  हितिका यादव, राजीव दुबे, चंद्रभान प्रजापति, आशीष वर्मा, शशांक, सूबेदार नेत्रपाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY