करंट लगने से युवक की मौत

0
254

झांसी। थाना बबीना स्थित एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार थाना बबीना के ग्राम धर्मपुरा निवासी बादाम सिंह पुत्र आसाराम रायकवार उम्र 28 वर्ष घर पर कुछ काम कर रहा था, तभी अचानक घर की लाइट चली गई। उसने बाहर देखा तो तार टूट गया था। वह तार जोड़ने के लिए मुंह से छीलने लगा। उसी समय अचानक लाइट आ गई। उसे करंट लग गया। करंट के कारण वह अचेत हो गया। परिजन उसको नजदीकी सामुदायिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बादाम सिंह का एक लड़का और दो लड़की है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
—————–

खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा

झांसी। बरुआ सागर में कंपनी बाग के पीछे रहने वाले एक युवक को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार आसाराम कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा कंपनी बाग के पीछे, बरुआसागर में अपने परिवार के साथ रहता था। वह खेतों में काम करने के लिए गया था। वहां उसे सांप ने काट लिया। आसपास वालों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पहुंचकर उसको बरुआसागर के अस्पताल में दिखाया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आसाराम की मौत हो गई। उसका एक लड़का और एक लड़की है।

LEAVE A REPLY