जानवी फुलवानी बनीं ‘हरियाली क्वीन’, तो हिना कुकरेजा रहीं ‘रनर अप’

पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत झांसी द्वारा महिलाओं के लिए भव्य हरियाली अमावस्या कार्यक्रम का आयोजन

0
228

झांसी। हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर पंचवटी कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी श्रंखला में शाम को पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भवन में झूलेलाल महिला शक्ति संगठन के तत्वावधान में महिलाओं के लिए हरियाली अमावस्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 60 से भी अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे समूचा वातावरण हर्षोल्लास से भर गया।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाली जज श्रीमती आरती बूलचंदानी एवं श्रीमती सांची हेमलानी ने महिलाओं की कला और प्रतिभा का आंकलन किया।
इस कार्यक्रम की मुख्य प्रतियोगिता ‘हरियाली क्वीन’ का खिताब जानवी फुलवानी ने जीता। उनकी अद्वितीय प्रस्तुति और हरियाली के प्रति उनका जोश देखते ही बनता था। वहीं, हिना कुकरेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से ‘रनर अप’ का पुरस्कार प्राप्त किया। संचालन हर्षा कोडवानी द्वारा किया गया।
सुबह के कार्यक्रम का नेतृत्व बबीता हासानी के सानिध्य में किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान दतिया निवासी और पर्यावरण प्रेमी, वृक्षमित्र अशोक गुलराजानी जी ने विशेष रूप से तुलसी के पौधे वितरित किए। तुलसी के पौधे न केवल धार्मिक और औषधीय महत्व रखते हैं, बल्कि पर्यावरण के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर हर्षा कोडवानी, बबीता हासानी, नीलम खेमानी, अंजू अमलानी, सरोज जैसवानी, नीलम मानमानी, वंदना पंजवानी, पूनम खेमानी, हर्षा मखीजा, दीपा शोभानी, जानवी फुलवानी, सांची हेमलानी, राजी पवानी, नीलम फुलवानी, अनु गोदवानी, सपना हेमलानी, आरना कुकरेजा, आरती बूलचंदानी, आशा कोटवानी, भावना चंचलानी, हर्षा चंदू कोडवानी, हिना कुकरेजा, हेमा कलवानी, कृतिका पवानी, महक खियानी, साक्षी माखीजा, रिद्धिमा आहूजा, भावना रमानी, रुक्मणी फब्याणी, रीटा मानकानी, रेखा भम्भानी, सिमरन खियानी, कविता माखीजा, सुमन दलवानी, रीटा हिरवानी, योगिता अशवानी, काव्या माखीजा, अनु हीरवानी, प्रिया मेघानी, मधु आहूजा, पलक मेघानी, नीलम नागपाल, लक्ष्मी हेमलानी, जया मेघानी, गरिमा बसरानी, कौशल्या कुकरेजा, पुष्पा गेमलानी, सिमरन बचवानी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY