प्रधान के खिलाफ झूठी शिकायत करने वाले पर हो सख्त कार्रवाई : श्रीमति रमा निरंजन

** सदस्य विधान परिषद की अध्यक्षता में प्रधानों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में बैठक ** प्रधानों की समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द कराए जाने के दिए निर्देश

0
51

झांसी। विकास भवन सभागार में श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य विधान परिषद की अध्यक्षता में प्रधानों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की उपस्थिति में बैठक की गई।
सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान अपनी ग्राम का मुखिया है और संपूर्ण विकास उसकी धुरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान को तहसील, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह सम्मान दिया जाए और उनकी समस्याओं अथवा शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदस्य विधान परिषद ने अधिकारियों से कहा कि ग्राम प्रधानों के खिलाफ विरोधियों द्वारा जो झूठी शिकायतें की जाती हैं। इससे प्रधानों को मानसिक दबाव झेलना पड़ता है, उन्होंने कहा की शिकायत की त्वरित जांच कराते हुए यदि शिकायत झूठी पाई जाती है तत्काल संबंधित शिकायतकर्ता के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि अन्य भी झूठी शिकायत करने से बचें। ग्राम प्रधानों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदस्य विधान परिषद के समक्ष रखते हुए हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर घर जल योजनान्तर्गत बिछाई जा रही पाईप लाइनों के लिये खोदी गई सी0सी0 रोड एवं एपेक्स को सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा मरम्मतीकरण कराया जाए ताकि क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने सदस्य विधान परिषद को आश्वस्त कराते हुए कहा की समस्त गाँव में क्षतिग्रस्त सड़कों को संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा पूर्ण रूप से ठीक कराए जाने के बाद ही योजनाओं का हस्तांतरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक मरम्मत की गयी सड़कों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने कहा कि तहसील स्तर पर थानों में और अन्य विभागीय कार्यालयों में अन्य जन प्रतिनिधियों की तरह ही हम सभी को सम्मान मिले। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की जाँच शपथ-पत्र पर ही दी गई शिकायत पर होना सुनिश्चित किया जाए तथा जांच को निश्चित समयाविधि में पूर्ण किया जाये ताकि अन्य कराए जा रहे कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। श्रीमती रमा निरंजन ने ग्राम प्रधानों द्वारा गौशाला संचालन सम्बन्धी समस्याओं का समाधान कराए जाने के सम्बन्ध में कहा कि गोशाला हेतु भूसा-चारा व अन्य सामग्री हेतु समय पर पर्याप्त बजट भेजा जाए ताकि गोशाला की समस्याओं का ग्राम प्रधानों द्वारा समय से हल किया जा सके। हाइवे पर छुट्टा गौवंश को सरकारी गौशालाओं में रखने की मांग की गई तथा निजी गोवंशों को सम्बन्धित व्यक्ति के पास भेजना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने ग्राम समाज की सभी श्रेणी की जमीन का परिसंपत्ति रजिस्टर बनाकर लेखपालों द्वारा ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराया जाए तथा भूमि प्रबंधन समिति की बैठक वित्तीय तीन माह अवश्य कराए जाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम पंचायत में अवैध कब्जों की शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये। ग्राम प्रधानों के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त रखने भी सुझाव दिया। बैठक में आरपी निरंजन प्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद, प्रदीप टांडा मंडल अध्यक्ष प्रधान संगठन, प्रबल राजपूत जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन, यशवंत सिंह मोंठ ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, मोनू सिंह बबीना ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, रोहित पटेल मऊरानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, पर्वत कुशवाहा बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, अशोक अहिरवार बामौर ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, चंद्रभान दांगी चिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, जितेन्द्र पटेल गुरसरांय ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, अधीक्षक (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी डा0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY