दिल्‍ली के प्रगति मैदान पहुंचा बुन्‍देलखण्‍ड विश्‍वविद्यालय

प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित एजूकेशन फेयर में विद्यार्थियों ने जाने बुन्‍देलखण्‍ड विश्वविद्यालय के कोर्स

0
1290

झांसी। प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित एजूकेशन फेयर, एजूकेट्स एक्‍सपो-2018 में विश्वविद्यालय ने भाग लेकर आयोजन में पधारे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बुन्‍देलखण्‍ड विश्वविद्यालय के विभिन विभागों एवं पाठयक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम 19 मई से दो दिनों के लिए आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. शिव कुमार कटियार ने बताया की विश्वविद्यालय बेस्ट टैलेंट को आकर्षित करने के लिए कटिबद्ध है। आज के ग्लोबलाइजेशन के समय में यदि विश्वविद्यालय को वास्तव में ‘विश्वविद्यालय’ शब्द को जस्टिफाई करना है को विभिन्‍न प्रदेशों एवं विदेशों से विद्यार्थियों को बुन्‍देलखण्‍ड विश्वविद्यालय में प्रवेश देना चाहिये।

इसके लिए विश्वविद्यालय को विभिन कोर्सो एवं अवस्थापना सुविधाओं के प्रचार प्रसार हेतु कार्य करना होगा। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है। बता दें कि प्रगति मैदान, नई दिल्ली, देश का सबसे बड़ा प्रदर्शनी मैदान है, जहाँ समय समय शिक्षा एवं संस्कृति से सम्बंधित विभिन कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। एजूकेशन फेयर में विभिन राज्यों के लगभग 100 विश्वविद्यालय ने भाग लिया। आज प्रथम दिवस को लगभग 3000 विद्यार्थीयों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. रामबीर सिंह, डॉ. यशोधरा शर्मा एवं डॉ. शुभांगी निगम ने भाग लिया तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से सम्बंधित कोर्सो की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY