नगर निगम में मुख्य अभियंता ने कार्य सम्भाला

0
886

झांसी। विगत छह माह से रिक्त चल रहे नगर निगम में मुख्य अभियंता के पद पर शनिवार को लक्ष्मी नारायण सिंह ने पद भार सम्भाल लिया है। उन्होंने यहां विकास कार्यों को प्रमुखता से पूर्ण कराने और अन्य महानगरों में हुए विकास कार्यों की विशेष तकनीकों का उपयोग करने की बात कही।
श्री सिंह वर्तमान में नगर निगम मुरादाबाद से झांसी आए हैं। इससे पूर्व वह अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ आदि स्थानों पर मुख्य अभियंता के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय के अधीन 1989 से 1994 तक सहायक निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। शनिवार को उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद अवर अभियंताओं की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति को जाना और महानगर में हो रहे कार्यों के बारे में चर्चा की। इस दौरान जेई एसके ओझा, जीवेक, एमके जैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY