तीन आरोपी पकड़ने के साथ तीन हजार लीटर लहन किया नष्‍ट

0
343

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बबीना द्वारा गठित टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण / बिक्री के रोकथाम अभियान के क्रम में थाना बबीना तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ कनैरा कबूतरा डेरा ग्राम खजराहा बुजुर्ग चौकी भेल से दविश दी गई। इस दौरान अभियुक्ता पतलेश पत्नी स्व तुलसी राम उम्र करीब 33 वर्ष, अंतरी पत्नी स्व लक्ष्मण उम्र करीब 35 वर्ष, विंदा पत्नी हरिओम उम्र 50 वर्ष समस्त निवासी गण कनेरा कबूतरा डेरा ग्राम खजराहा बुजुर्ग चौकी भेल थाना बबीना जिला झांसी के कब्जे से 03 जरीकेनो मे करीब 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुयी। पुलिस कार्यवाही में कबूतरा डेरा कनैरा ग्राम खजराहा बुजुर्ग मे 5-5 ड्रमो मे से करीब 3000 क्रिग्रा लहन नष्ट किया गया। अभियुक्ता गण उपरोक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 168 / 2023 धारा 60 (1) आब. अधि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। दविश देने वाली थाना पुलिस टीम में अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना जिला झाँसी, उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह थाना बबीना झाँसी, हे0का0 327 सफी मोहम्मद थाना बबीना झाँसी, का0 1506 शीलदर्शन थाना बबीना झाँसी दविश देने वाली आबकारी पुलिस टीम, आ0नि0 शिशुपाल सिंह क्षेत्र -1 झाँसी, आ0नि0 रामआधार पाल प्रवर्तन – 1 झाँसी, आ0नि0 नीलम सिंह प्रवर्तन – 2 झाँसी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY