मजदूरों को बांटे मास्‍क और सेनेटाइजर

0
641

झांसी। जिलाधिकारी झाँसी आन्द्रा वामसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी डी प्रदीप कुमार द्वारा रक्सा में बार्डर पर आए हुए श्रमिको को मास्क, हैंड ग्लब्स, सेनेटाइजर, बच्चे के खिलौने, बिस्कुट, खाना आदि वितरण किया गया।
अन्य प्रदेशों से आ रहे श्रमिकों, कामगार, दिहाड़ी मजदूर, महिलाओं व बच्चों आदि की खाने-पीने व सुरक्षा व्यवस्था हेतु टीम का गठन किया गया है। वाहनों की व्यवस्था कर उनकों गन्तव्य तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया है। उनकी देखरेख में लगे सभी मेडिकल कर्मी, पुलिस कर्मियों आदि को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर राहुल श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY