होली मिलन समारोह: मयूर नृत्य कर गाए ब्रज के गीत

0
91

झांसी। प्रगतिशील गहोई एसोसिएशन सिविल लाइन द्वारा होली मिलन उत्सव मनाया गया। इसमें बुंदेलखंड के कलाकारों का गायन, नृत्य एवं भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र नगरिया की अध्यक्षता, पंचायत अध्यक्ष राम प्रकाश नाछोला के मुख्य आतिथ्य, प्रो सीताराम गुप्ता, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, व्यापारी नेता मनमोहन गेड़ा, प्रदीप सरावगी, संदीप सरावगी, प्रकाश गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बुंदेली और रेडियो कलाकारों द्वारा फाग गायन एवं भजन सुनाए गए। संरक्षक केसी नीखरा, इं. सुशील गुप्ता, राकेश गेड़ा, अशोक खंताल ने चंदन तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। शरद गुप्ता, लखनलाल गुप्ता, ओमप्रकाश मर, राजीव नगरिया, दिनेश सुहाने, जगदीश सेठ, जगदीश सरावगी, राम जी खारिया, राम जी बिलैया ने फूलों की होली खेली, जिससे पूरा वातावरण सुगंधित हो गया। संचालन महामंत्री भरत सेठ व विनोद सरावगी और आभार कोषाध्यक्ष राजेंद्र पटवारी पप्पू भैया व संयोजक अशोक खांताल, राकेश गेड़ा ने किया। इस मौके पर सुभाष खर्द, ईश्वर कटहल, जेपी गुप्ता, आनंद सेठ, विजय सरावगी, सुनील बिलैया, अनू गुप्ता, विकास गुप्ता, अजय सिजारिया, महेश धूसर आदि उपस्थित रहे।

समाचारों व विज्ञापन के लिए सम्‍पर्क करें

सुमित मिश्रा 9415996901

LEAVE A REPLY