शिवना ने सीहोर को साहित्य का गढ़ बना दिया-प्रेम जन्‍मजेय

- स्मृति चिन्ह के रूप में साहित्यकारों को भेंट किए शरबती गेहूं

0
166

सीहोर। अब सीहोर का नाम देशभर में जाना जा रहा है, लेकिन जिस शहर का नाम नहीं सुना था, उस शहर का नाम एक साहित्यकार ने देशभर में प्रसिद्ध कर दिया। साहित्य के क्षेत्र में सीहोर का नाम पहले जाना गया और अब शिवना प्रकाशन सीहोर काे साहित्य का गढ़ बना रहा है। शिवना प्रकाशन का साहित्य समागम और अलंकरण कार्यक्रम खास होता है और यही कार्यक्रम इस शहर को साहित्य का गढ़ बना रहा है। कार्यक्रम में जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। उनका चयन निर्णायक मंडल बारीकी से अध्ययन कर करता है। जिससे चयन में हमेशा पारदर्शिता बनी रहती है।


उक्त बातें रविवार को शहर के क्रीसेंट रिजार्ट एंड क्लब के लीजो हाल में आयोजित शिवना साहित्य समागम कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार और व्यंग्य यात्रा के संपादक डाॅ. प्रेम जनमेजय ने कहीं। वे बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ कथाकार और उपन्यासकार गीताश्री ने कहा कि शिवना प्रकाशन एक सराहनीय कार्य कर रहा है। साहित्यकारों के सम्मान में इस तरह के आयोजन नहीं किए जाते। यह आयोजन उत्सव की तरह है और उत्सव हमें ऊर्जा देते हैं। यह आयाेजन साहित्यकारों को प्रोत्साहित करता है। साथ ही शिवना हमेशा से ऐसे साहित्यका जो बड़े शहरों के प्रकाशनों के चक्कर काट कर साहित्य से दूर होने लगने हैं उनका साथ देता है। नए लोगों को आगे लाने के लिए शिवना निरंतर प्रयास कर रहा है। यह आयोजन लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है और आगे भी इसी तरह निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार महेश कटारे ने कहा कि छोटे शहर, कस्बे और गांव अब भी साहित्य से दूर हैं। शिवना प्रकाशन एक छोटे शहर में काम कर रहा है और बड़े देशों के साहित्यकारों की किताबें छाप रहा है। साहित्य काे छोटे शहरों और गांवों से जोड़ने का प्रयास हम सब को करना चाहिए। शिवना इस दिशा में काम कर रहा है यह सुखद है और सराहनीय भी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कई शहरों के साथ ही दूसरे प्रदेश के साहित्यकार भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रसिद्ध साहित्यकार पंकज सुबीर ने अतिथियों को सीहोर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीहोर शरबती गेहूं के लिए प्रसिद्ध है और हमारे शहर के अनाज व्यापारी अनिल पालीवाल ने एक पहल की है। वो चाहते हैं कि अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में शरबती गेहूं भेंट किए जाएं। ताकि वे जान सकें कि सोने सी चमक वाले सीहोर के शरबती गेहूं की क्या खास बात है। इसके साथ ही कार्यक्रम में मालवा के कबीर गीतों की प्रस्तुति प्रहलाद प्रजापति ने दी।
इन्हें किया सम्मानित
चयन समिति के संयोजक आकाश माथुर और प्रकाशन के महाप्रबंधक शहरयार खान ने बताया कि शिवना द्वारा दो सम्मान प्रदान किए जाते हैं। एक ‘अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान’ जो वर्ष भर में सभी प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित साहित्य की सभी विधाओं की पुस्तकों में से निर्णायकों द्वारा चयनित एक पुस्तक को प्रदान किया जाता है तथा दूसरा ‘शिवना कृति सम्मान’ जो वर्ष भर में शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में गुणवत्ता तथा विक्रय के सम्मिलित आधार पर एक पुस्तक को प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए शिवना प्रकाशन ने अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान से अयोध्या के युवराज यतींद्र मिश्र को उनकी किताब गुलजार साब-हजार राहें मुड के देखी के लिए सम्मानित किया। शिवना कृति सम्मान कविता संग्रह इतना तुम मय होकर के लिए लेखक स्नेह पीयूष को प्रदान किया गया।
साथ ही वर्ष 2021 का अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान हरि भटनागर को और 2022 का सम्मान नीलेश रघुवंशी को दिया गया। शिवना कृति सम्मान 2021 ओमप्रकाश शर्मा और आदित्य श्रीवास्तव को दिया गया। साथ ही आयोजन में ढ़ींगरा फैमली फाउंडेशन सीहोर अखिलेश राय को अवार्ड आफ एक्सीलेंसी सम्मान से सम्मानित किया।
शिवना नव लेखन सम्मान की घोषणा
आयोजन में आन लाइन जुड़ी वरिष्ठ साहित्यकार सुधा ओम ढ़ींगरा ने अपने संबोधन में शिवना की आगामी कार्य योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शिवना आगामी वर्ष सें एक और सम्मान देने जा रही है। यह सम्मान नव लेखकों के लिए होगा। साथ ही उनकी किताब का प्रकाशन शिवना प्रकाशन करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रकाशन अब एक लिमिटेड कंपनी के रूप में काम करेगी और वो अमेरीका के सरकारी पुस्तकालयों में हिन्दी की किताबों का अधिकारिक वेंडर भी है। शिवना जल्द ही आडियो बुक भी लांच करने जा रहा है।
किताब विमोचन
इस अवसर पर दो किताबों का विमोचन भी किया गया। जिसमें लेखक शैली बक्शी खड़कोतकर का कहानी संग्रह सुनो नीलगिरी और लेखक पारुल सिंह का ऐ वहशते-दिल क्या करूं शामिल है

रिपोर्ट – वरिष्‍ठ पत्रकार रघुवीर गोहिया

समाचार व विज्ञापन के लिए सम्‍पर्क करें।
सुमित मिश्रा 9415996901

LEAVE A REPLY