बुन्देली कलाकारों ने फाग गायन, नृत्य कर मोहा मन

0 सुंदर काण्ड, बृज की होली, भजन संध्या का आयोजन

0
34

झांसी। सुधा बिहार कॉलोनी निवासी भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बृज से आए कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य कर मन मोह लिया। उसके साथ ही भजन संध्या और ब्रज के फाग गीत गाए गए। समारोह में ब्राह्मण समाज के आमजन सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वहीं दोपहर को सुंदरकाण्ड किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक संध्या में बृज की होली व भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों द्वारा भगवान परशुराम का पूजन किया गया। उसके बाद बृज के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया गया, जिसमें आज बृज में होली से रसिया गीत के अलावा अन्य गीतों पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। साथ ही मयूर नृत्य किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। उसके बाद फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों व आमजन को चंदन का तिलक लगाकर बधाईयां दी गईं। इस मौके पर में सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा के माता पिता श्रीमती शान्ति शर्मा, एसके शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला, बाबूलाल तिवारी, आचार्य हरिओम पाठक, राहुल रिछारिया, अरविन्द वशिष्ठ, संजीव श्रंगीरिषी, गोकुल दुबे, अनिल दीक्षित, सुशीला भार्गव, दिनेश भार्गव, शीतल तिवारी, दीपक व्यास, मैथिली मुदगिल, सुरेन्द्र भार्गव आदि मौजूद रहे।

समाचारों व विज्ञापन के लिए सम्‍पर्क करें

सुमित मिश्रा 9415996901

LEAVE A REPLY