आज का पंचांग : जानिए कैसा रहेगा आज 12 सितम्‍बर को आपका दिन

0
473

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ प्रारम्‍भ किया जा चुका है। इसमें आपको तिथि व त्‍यौहारों और विशेष मौकों की विशेष जानकारी समय समय पर उपलब्‍ध होती रहेगी। यह पंचांग ग्राम पोस्ट बगौता जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के ‘ज्‍योतिषविद पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री’ द्वारा दिया जा रहा है। आप सभी से अनुरोध है इस सम्‍बंध में अपना फीड बैक देते रहें, जिससे हमको यह प्रतिदिन का कॉलम और अच्‍छा करने में सहयोग मिलता रहे।”

जानिए शनिवार 12 सितंबर 2020 को क्‍या है विशेष :


माह : अश्‍विन
तिथि : दशमी का श्राद्ध
ऋतु : वर्षा
अयन : दक्षिणायण
संवत : 2077
नक्षत्र : आर्द्रा
पक्ष : कृष्‍ण
करण : वारिज, विष्‍टि
योग : व्‍यतिपात
चंद्रमा : मिथुन
सूर्य राशि : सिंह
राहुकाल: 10:44:15 से 12:10:54 तक  (इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए)
अभिजित मुहूर्त: 10:52:08 से 12:41:46 तक
गुलिक काल: 06:04:42 से 07:37:46 तक

जानिये कैसा रहेगा आपका ये शनिवार 12 सितंबर 2020

मेष राशि : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ा मानसिक तनाव तो रहेगा, लेकिन घरवालों का सहयोग कामों में मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण और अच्छा दिन रहेगा।

वृष राशि : आज आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इसलिए आप मानसिक रूप से भी बेचैन रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिमाग बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोजल दे सकते हैं। गैर कानूनी काम में पड़ने से बचें नही तो नतीजे खराब होंगे

मिथुन राशि : आपको आज थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। मानसिक चिंता अधिक रहने के कारण आपका मन चिड़चिड़ा होगा तथा व्यापार नौकरी प्रॉपर्टी में हानि हो सकती है। पत्नी बच्चो के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन किसी दूसरे की बातों में आकर कुछ गलत काम ना करें, नहीं तो मुसीबत आ सकती है। आपकी सेहत बहुत बढ़िया रहेगी। हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। हल्के खर्चे होंगे। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान बढिया रहेगा। किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत होगी।

सिंह राशि : नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम मिलेगा। आज आप शादी के बंधन मे बंधने का फैसला कर सकते है। 

कन्या राशि : मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपके स्वभाव की वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि : सेहत का ध्यान रखें। धन की हानि से बचें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है तथा आपके काम के जरिये कुछ अलग होंगे। आप शादी के बारे में विचार कर सकते है। पर घर से पैसे के मामले में परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : संपत्ति का लाभ होगा। कारोबार की बाधाएं दूर होंगी। मनोरंजक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा तथा परिवार को कही बाहर ले जा सकते है। पिताजी से कुछ मदद भी मिल सकती हैं।

धनु राशि : आज काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत का ध्यान दें। स्थान परिवर्तन हो सकता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।

मकर राशि : नौकरी में सुधार के योग हैं। परिवार में समस्याएं हल होंगी। संतान की उन्नति होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि : घर में विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि : संतान प्राप्ति के योग हैं। वाहन का सुख मिलेगा। आपकी समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आप अपने बैक के बारे सोच सकते हैं। पैसा तभी आपके काम आएगा, जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भागीदार हों और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है।

LEAVE A REPLY