रंग पंचमी : फूलों की होली और फाग गायन से रंगोत्‍सव मनाया

0
471

झांसी। रंग पंचमी के अवसर पर जगह जगह विभिन्‍न मंदिरों और संस्‍थाओं द्वारा होली मिलन समारोह के आयोजन किए गए, जिसमें फूलों की होली खेली गई और फाग गायन के साथ लोग जमकर थिरके।

कुंजबिहारी मंदिर में रंगोत्सव का समापन


झांसी। ग्वालियर रोड सिविल लाईन स्थित कुंज बिहारी मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष की रंग पंचमी शनिवार को फूलों की होली के साथ मंदिर में माघ पूर्णिमा से चल रहे रंगोत्सव का समापन हो गया। बुंदेलखण्ड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने युगल सरकार का चंदन से अभिषेक कर फूलों की होली खेलते हुए उत्सव का शुभारंभ किया। सभी भक्तों ने राधा रानी एवं कुंज विहारी सरकार की युगल छबि निहारते हुए पुष्पों की वर्षा कर होली खेली। श्रद्धालु भक्तों ने महाराज श्री पर जमकर पुष्पा वर्षा कर उन्हें फूलों के ढेर से ढक दिया। सायंकाल से वृंदावन की गायन पद्धति के अनुसार बुंदेलखण्ड के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा विशेष समाज गायन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता होली के गीतों में मंत्रमुग्ध होकर देर तक आनंदित होते रहे। स्थानीय कलाकारों में बंडू गोलवलकर, राघवेंद्र शास्त्री, हरीराम वर्मा, श्रीराम साहू, लखन साहू, संतोष पाठक, यशराज पाठक, मुरलीदास, विजयदास, प्रियादास, दीनबंधु दास एवं राधाकृष्ण दास ने मधुर भजनों एवं होली गीतों की प्रस्तुति से भक्तों को सराबोर कर दिया। इस मौके पर समूचे मंदिर परिसर को सजाया गया, जहां भक्तों ने भगवान कुंजबिहारी सरकार की युगल छबि के दर्शन कर एक दूसरे के साथ भी फूलों की होली खेली और भगवान की मनोरम झांकी का दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महंत राधामोहन दास महाराज ने विश्व कल्याण की कामना के साथ सभी को शुभाशीष दिया। मंदिर के पुजारी मनमोहन मनु महाराज, बालकदास महाराज एवं पवनदास महाराज ने सभी व्यवस्थायें संभाली। इस मौके पर प्रकाश गुप्ता नौगरईया, बुंदेलखण्ड प्रेस वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शीतल तिवारी, एड.राजीव नायक, सीएमओ डा. सुधाकर पाण्डेय, सदर विधायक के माता पिता श्रीमती शान्ति शर्मा, एसके शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
—————————-

होली गीतों एवं नृत्य ने मनमोहा


झांसी। बड़ागांव गेट पुलिस चौकी स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह में दूर दराज से आए कलाकारों ने देर रात तक होली गीतों एवं नृत्य ने मन मोह लिया। हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं फूलों की होली खेली गई व चंदन लगाया गया। हनुमान जी की आरती मंदिर के पुजारी पंडित काली चरण जारोलिया ने की। सांस्कृतिक संध्या में अंजू द्विवेदी, राजेश कुमार, त्रिलोक शर्मा आदि कलाकारों ने होली गीतों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। नृत्यांगना रजनी रानी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। होली मिलन समारोह में सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शिक्षक नेता रवीश त्रिपाठी, पंकज पाराशर, रॉकी महाराज, मयंक जारोलिया, अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह यादव, जुगल किशोर शिवहरे, रामसेवक कुशवाहा, आराध्या जारोलिया, सेवक ताम्रकार, महेश पांडे, संजीव त्रिपाठी, मुन्ना विश्वकर्मा, देवदत्त नायक, भव्य जारोलिया, पंकज मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन रवीश त्रिपाठी ने किया। आभार पंडित कालीचरण महाराज ने व्यक्त किया।

—————–

बाँके बिहारी व राधिका किशोरी के साथ खेली फूलों व चन्दन की होली

झांसी। नामदेव समाज का होली मिलन उत्सव को रगपंचमी के अवसर पर श्री बाँके बिहारी मंदिर नामदेव समाज मानिक चौक में राजेन्द्र कुमार नामदेव राजू की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री बाँके बिहारी व राधिका किशोरी के सानिध्य में फूलों व चन्दन की होली खेली गई। कार्यक्रम विशेष आकर्षण राधा कृष्ण के स्वरूप के नृत्य ने लोगो का मन माह लिया। समाज के सभी लोगो ने एक दूसरे पर फूल बरसाये, चन्दन लगाया व एक दूसरे को मगंल कामनाएं दी। बुन्देली भजन के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जीडी नामदेव, भारतेन्दु नामदेव, रामकृष्ण नामदेव, राम सिंह नामदेव, गौरव नामदेव, प्रदीप नामदेव, कैलाश नामदेव, सुरेश कुमार नामदेव, संजय नामदेव, दिनेश नामदेव, लखन नामदेव, विजय नामदेव, महेश नामदेव, राम बाबू नामदेव, नारायण नामदेव, कृष्ण गोपाल नामदेव, दिनेश नामदेव, बृजमोहन नामदेव, वन्दना नामदेव, उमा नामदेव, आदि उपस्थित रहें। संचालन रूपेश कुमार नामदेव व आभार व्यक्त जीडी नामदेव द्वारा व्यक्त किया गया।
————————

खेली गई फूलों की होली

झांसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झोकनबाग स्थित कार्यालय माधव स्मृति भवन में शनिवार को फूलों की होली खेली गई। स्वयंसेवकों ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली। वहीं हुरियारों की टोलियों ने फाग गायन कर लोगों का मन मोह लिया।
संघ कार्यालय पर होली मिलन समारोह का शुभारंभ हुआ। चर्चित फाग गायकों ने फाग गायन शुरू करते हुए योग योगेश्वर श्रीकृष्ण व राधारानी की होली की यादें ताजा कर दी। इधर, स्वयंसेवकों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली का खूब आनंद लिया। वहीं कई लोग फाग गायन पर नगड़िया की थाप पर थिरकते नजर आए। एक दूसरे को रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी गई।
इस कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक मुनीश कुमार, सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल, विभाग प्रचारक अखण्ड प्रताप, विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र, सह विभाग कार्यवाह शशिकांत, महानगर कार्यवाह मुकुल पस्तोर, महानगर संघचालक सतीश शरण अग्रवाल, महानगर प्रचारक सक्षम, ललित, अंकित सूर्यकुमार, राहुल, पुष्पेंद्र विनय प्रताप वासु, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।

—————

होली मिलन समारोह मनाया

झांसी। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आरके सहरिया की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगर निगम की उपसभापति सुशीला दुबे तथा विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे रहे। संचालन एसके अग्निहोत्री मंडल सचिव ने किया।
इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केएस श्रीवास्तव, बीपी सैनी, केएन मालवीय, केके द्विवेदी, सीबी राय, ब्रजलता मिश्रा, राजेश तिवारी, जीपी वर्मा, रामबिहारी, एके सिंह आदि कवियों ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर एमके तिवारी, आर विश्वकर्मा, खड़कजीत सिंह, सरजू प्रसाद, जीके उदैनिया, पाल सिंह, बाबूलाल, महेंद्र सहारिया, भगवत प्रसाद, आरके राय, प्रदीप, दिनेश तिवारी, आरके पांडे, रामबाबू त्रिपाठी, जेपी किलेदार आदि उपस्थित रहे। अंत में मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने आभार व्यक्त किया।
———–

गुलाल लगाकर रंगोत्‍सव मनाया


झांसी। कुशवाहा समाज के महिला मंडल ने होली मिलन समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कुशवाहा समाज की महिलाओं ने फूलों से होली खेली और गुलाल लगाकर रंगोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज की कस्तूरी कुशवाहा, दीपमाला कुशवाहा, मधु कुशवाहा, गीता, सीमा, उर्मिला कुशवाहा, भावना, सविता, माया, चित्रलेखा, सीमा कुशवाहा, ज्योति, शोभा कुशवाहा, क्रांति कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता श्रीमती चंपा कुशवाहा ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताएं हुई। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बबीता कुशवाहा प्रथम और सीमा कुशवाहा को दूसरा स्थान मिला। महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए व बच्चों ने नृत्य किया। इसमें परी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
——–

समाचारों व विज्ञापन के लिए सम्‍पर्क करें

सुमित मिश्रा 9415996901

LEAVE A REPLY