बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने मुआवजा न मिलने पर किया प्रशासनिक अधिकारी का घेराव

0
818

हमीरपुर। जनपद की दोनों नदियों में आई बाढ़ व हो रही लगातार बारिश के चलते सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए। ऐसे में मुआवजा न मिलने पर बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस का घेराव करते हुए मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की।
मामला जनपद हमीरपुर के तहसील परिसर का है जहाँ बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस का घेराव कर जमकर नारे बाजी की। महिलाओं का आरोप था कि प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। दोनों नदियों यमुना और बेतवा में आई बाढ़ के बाद व हो रही लगातार बारिश के चलते जनपद के सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए है और फुटपाथ पर रहने को मजबूर है। किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। उनको अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा मदद के नाम पर की जा रही खानापूर्ति से लोग खासे नाराज हैं। महिलाओं ने एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी हमीरपुर से मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की मांग की।

रिपोर्ट – हमीरपुर से मुहम्‍मद मुख्‍तार

LEAVE A REPLY