बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के अधिकार है संरक्षित-चिरवारिया

मानवाधिकारों को लेकर किया जागरूक

0
466

झांसी। भारतीय मानवाधिकार समिति द्वारा महानगर के अलग अलग वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उनके अधिकार बताये। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदान किये गये मौलिक अधिकारों का संरक्षण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया जाता है। समाज का प्रत्येक वर्ग अपने अधिकारों का हनन न होने दे।
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर भारतीय मानवाधिकार समिति द्वारा महानगर के अलग अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों से अधिकारों के प्रति सजग रहने का आहवान किया गया। संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने पिछोर में आयोजित बैठक में कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, रोजगार, उपचार, स्वतंत्रता आदि सभी अधिकार निहित है। वार्ड 48 में बंदना गौतम ने महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया, वार्ड 10 में विनोद कुमार साहू, वार्ड 26 में सूरज शाक्या, वार्ड 1 में शैलेन्द्र सक्सेना, वार्ड 17 में संजय सेवनिया, वार्ड 33 में रवि परिहार, वार्ड 13 में राजेश तिवारी, वार्ड 25 में नंदकिशोर वर्मा, वार्ड 9 में मंशाराम वर्मा, वार्ड 7 में मोहित कर्ण, वार्ड 15 उत्तम कुशवाहा, वार्ड 35 में एम एल मिश्रा, वार्ड 34 नरेश चन्द्र कुशवाहा, वार्ड 5 में संतोष कुशवाहा, वार्ड 24 प्रेम, वार्ड 54 में शिशुपाल, वार्ड 31 में अमान उल हक, वार्ड 50 पंकज कुमार व वार्ड 2 में धर्मेन्द्र कुमार ने लोगों ने उनके मूल अधिकारों से अवगत कराया।

LEAVE A REPLY