जीवन में रिश्तों की महत्ता सिखाता है सुदामा चरित्र : वंदना उपाध्याय

सुदामा चरित्र सुनते हुए होली महोत्सव में फूलों की होली खेलते हुए भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

0
46

झांसी। भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया में मित्रता की मिसाल कायम की। सुदामा के पैरों को अपने आंसुओं से धोना, उनके लिये नंगे पैर दौड़कर उन्हें ह्रदय से लगाना और चावल को ग्रहण करने जैसा व्यक्तित्व भगवान श्रीकृष्ण में ही संभव है। यह बात कथा व्यास साध्वी वंदना उपाध्याय ने कही।
कार्यक्रम में भक्तों ने होली महोत्सव में फूलों की होली खेलकर भजनों पर नृत्य किया। भागवत सत्संग मण्डल एवं गो सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रीगांधी मंच प्रेमनगर में नगरा महोत्सव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस में समस्त भक्तों ने कथा श्रवण की। जिसमें मुख्य संयोजक योगेन्द्र सिंह यादव (बबली) व मुख्य अतिथि पं. अनुराग शर्मा सांसद झांसी-ललितपुर की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा, भारती आर्य ब्लॉक प्रमुख बंगरा तथा मुख्य परीक्षित श्रीमती सरोज-रामआसरे गुप्ता एवं मुख्य यजमान श्रीमती रूपम मैथिलीशरण मुदगिल, श्रीमती कीर्ति नरेश मिश्रा ने भागवत पूजन किया। इस अवसर पर मुकेश मिश्रा, पं.अनिल सुडेले, इंजी.शशिकांत द्विवेदी, ए.के.सोनी, दिलीप मुदगिल, अजय भार्गव, मनोज गुप्ता, आदेश चतुर्वेदी, इन्द्रपाल सिंह खनूजा आदि उपस्थित रहे व संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया। आभार संदीप साहू ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY