84 वर्ष की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म

0
171

हमीरपुर। पाश्‍चात्‍य सभ्‍यता के अनुसरण और मोबाइल से फैलती अश्‍लीलता के बीच समाज में एक अलग ही माहौल बना दिया है। जिसके चलते कामांध युवक ने एक बुजुर्ग महिला तक को नहीं बख्‍शा और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। चलने-फिरने में असमर्थ हो चुकी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 84 वर्षीय वृद्धा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपित के खिलाफ छेड़खानी से लेकर आठ मुकदमे थाने में दर्ज हैं।
थानाक्षेत्र के एक गांव की 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर पर थी। इसके पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वृद्धा चलने-फिरने में भी असमर्थ है। बीते रविवार को मोहित उर्फ भूरा शिवहरे (32) घर के पीछे से चला आया और वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा चीखती-चिल्लाती रही लेकिन कमरा बंद होने की वजह से आवाज बाहर नहीं जा सकी। इसके बाद सोवमार की सुबह इस घटना की जानकारी गांव वालों को हुई तो सभी में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को थाने लाया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित भूरा गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि भूरा के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं। जिसे जिला बदर भी किया जा चुका है। वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोप में भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY