झाँसी मंडल में चलाया मोबाइल वीडियो वेन द्वारा संरक्षा जागरुकता अभियान

0
103

झाँसी। मंडल द्वारा मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से चार जुलाई से 27 जुलाई तक संरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत संरक्षा सलाहाकारों द्वारा मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से संरक्षा संबंधित प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनाँक 11.07.23 को संरक्षा सलाहाकार केके द्विवेदी द्वारा आगासोद रेलवे स्टेशन, बेलई गाँव शासकीय पाठशाला खरियाकला, ललितपुर बाईपास, तेरई फाटक, बबीना रेलवे स्टेशन , समपार फाटक संख्या 369, कचेहरी चुराहा झाँसी आदि स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाते हुए, सभी को रेल संबन्धित संरक्षा मानकों का प्रचार प्रसार किया।

महोबा स्टेशन पर मेगा टिकट जांच अभियान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में झाँसी रेल मंडल में वृहद स्तर पर सघन टिकट जांच अभियान चलाये जा रहे है। इसी क्रम में आज दिनांक: 11.07.23 को झाँसी मंडल के महोबा स्टेशन पर वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों में तथा प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों की टिकट जांच की गयी। सुबह 6 बजे से देर रात तक जारी रहे, उक्त जांच अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले कुल 124 यात्री पकड़े गए, जिनसे जुर्माना स्वरुप ₹. 103695/- रेल राजस्व अर्जित किया गया। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम आदि परिसर की भी सघन जांच की गई, इसके अतिरिक्त स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई। मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार, राजेश द्विवेदी, इम्तियाज़ रहमान हरीश तथा रजनीश आदि उपस्थित रहे। टिकट जांच अभियान के माध्यम से अवैध यात्रा करने वाले यात्रियों पर अन्कुश लगाया जा रहा है, जिससे आरक्षित यात्रियों को यात्रा में सुगमता हो रही है।

LEAVE A REPLY