महिला सुरक्षा हेतु ‘मिशन शक्ति’ फेज-3 के तहत थाना स्तर पर महिला पुलिस बीट प्रणाली सृजित कर की नियुक्‍ति

एसएसपी झांसी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक ➡️ पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की पहुंच महिला पुलिस कर्मियों तक आसान बनाये जाने के उद्देश्य से महिला बीट प्रणाली को सृजित कर उनमें महिला बीट पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति के दिये निर्देश

0
216

झांसी। शासन की मंशा के अनुरूप महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा उनको सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा ‘मिशन शक्ति’ फेज-3 अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश में महिला बीट अधिकारी बनाये जाने की घोषणा की गई थी, जिसके अनुपालन के क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों में थाना स्तर पर महिला पुलिस बीट प्रणाली सृजित करते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इसका उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न/अपराधों को नियन्त्रित किये जाने तथा उनको सहायता प्रदान करने हेतु कानून के वारे में जानकारी उपवलब्ध कराना जिसमें विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं जिनका पुलिस प्रशासन एवं अन्य सरकारी विभागों तक पहंच न होने एवं जानकारी के अभाव में उन्हें उपयुक्त न्याय व समय से सहायता नहीं मिल पाती है, ऐसी महिला को इन परिस्थितियों से निपटने के लिए सम्पर्क व संवाद स्थापित करने हेतु यह व्यवस्था लागू की गयी है। इस व्यवस्था द्वारा महिलाएं अपने क्षेत्र में महिला बीट पुलिस अधिकारी से अनुकूल वातावरण में बेहिचक अपनी समस्या व्यक्त कर सकती हैं। इसके साथ ही साथ महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुक किया जायेगा। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस. द्वारा पुलिस लाइन झांसी के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ साथ जनपद के सभी थानो पर नियुक्त महिला हेल्प डेस्क की महिला पुलिस कर्मियो के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उक्त समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी जनपद झांसी, प्रतिसार निरीक्षक झाँसी एवं महिला हेल्प डेस्क कर्मचारी गण मौजूद रहे है।

बैठक के दौरान यह दिए गए दिशा निर्देश

1- महिला बीट प्रणाली के अन्तर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी आवंटित बीट में जाकर पंचायत भवन/मिशन शक्ति कक्ष में चैपाल का आयोजन किया जायेगा तथा पंचायत भवन/मिशन शक्ति कक्ष उपलब्ध न होने पर सुविधानुसार गांव के किसी सार्वजनिक स्थान पर चौपाल लगाकर संवाद स्थापित किया जाये।
2- चौपाल में पुलिस एवं महिलाओं के मध्य समन्वय स्थापित कर, राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विशेषतया महिला अपराध से सम्बन्धित विभिन्न धाराओं एवं प्रक्रिया तथा विभिन्न हेल्प लाइन सेवाओं यथा- (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) इत्यादि की जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया जायेगा।
3- महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा आवंटित अपने-अपने बीट की सम्भ्रान्त महिलाओं, आशा बहुओं, ए0एन0एम0, शिक्षामित्रों इत्यादि का एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर आपस में उनसे निरन्तर सम्पर्क/संवाद किया जायेगा
4- महिला शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जाना व उस बीट के महिला बीट पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से मिलवाकर उसकी समस्या का निराकरण करवाना यदि आवश्यक हो तो महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा उस बीट के पुरुष पुलिस अधिकारी (उ0नि0/आरक्षी) से समन्वय स्थापित कर जांच हेतु उसके गांव जाकर उसकी समस्या का समाधान कराया जाये।
5- महिला सम्बन्धी प्रत्येक शिकायत का पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर समय से, सम्यक कार्यवाही की जाये जिससे बड़ी अपराधिक घटनाओ को रोका जा सके। सम्बन्धित वीट प्रभारी द्वारा अपनी अपनी वीट में आने वाली शिकायतो का रजिस्टर में इंद्राज किया जाये।
6- गम्भीर प्रकृति के महिला अपराध/उत्पीड़न की सूचना प्राप्त होने पर, जिसका समाधान अपने स्तर से किया जाना सम्भव नहीं है तो तत्काल थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को दूरभाष से उसी स्थान से अवगत कराते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करेंगी।

LEAVE A REPLY