ऐसी सुहागरात जैसी किसी की न हुई होगी, जब दुल्हन ने बंद कमरे में दूल्हे के साथ ऐसा किया

- थाना कुरारा के जल्ला गांव में सुहागरात के बाद आखिर क्‍यों रोया दूल्हा

0
332

कुरारा (हमीरपुर)। शादी के बाद दुल्‍हा दुल्‍हन के मिलन की रात कही जाने वाली सुहागरात एक जोड़े ने ऐसी मनाई कि यादगार हो गई। जैसा आज तक न देखा न सुना। शादी तो धूमधाम से हुई और उसके बाद मिलन की आस में दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के पास पहुंच गया। वहां पहुंचकर अपने अरमान जैसे ही पूरे करने को दूल्‍हा आगे बढ़ा उसी दौरान जाने क्‍या हुआ कि दुल्‍हन से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्‍हन को जबरजस्‍त गुस्‍सा आ गया और उस गुस्‍से में नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को बंद कमरे में जमकर पीट दिया। घटना के दूसरे दिन दूल्हे ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और उसके बाद थाने में तहरीर देकर सारी घटना बताई। फिर तो यह घटना चर्चा का विषय बन गई और जिसने भी घटना को सुना उसने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी। वहीं पुलिस तहरीह के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी किशनबाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 29 मई को उसकी शादी इमिलिया गांव निवासी आरती के साथ हुई थी और 30 मई को वह आरती को दुल्‍हन बनाकर अपने गांव वापिस आया था। सभी परम्‍पराओं के बाद सुहागरात के समय जब वह अपनी नई नवेली दुल्हन आरती के पास पहुंचा तो दुल्हन ने उसे पास आने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को बंद कमरे में जमकर पीट दिया। इससे किशनबाबू के अरमान धरे के धरे रह गए और जहां उसके मन को धक्‍का लगा, वहीं उसके शरीर में भी काफी चोटें आईं। सुबह दूल्हे किशन बाबू ने पूरी कहानी थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को बताई। उसने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसके घरवालों ने लड़की देखकर सभी की राजी के बाद उसका विवाह कराया था। अचानक ऐसे घटनाक्रम की किसी को उम्‍मीद नहीं थी। इधर, थानाध्यक्ष पवन पटेल के अनुसार उनके पास मामले की शिकायत आई है और अभी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY