जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी

0
1448

झांसी। हंसारी व्यापार मंडल व सरदार भगत सिंह युवा मंच के तत्‍वावधान मेंं दादा नारायण सिंह काम्‍प्‍लेक्‍स में शहीद दिवस पर शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को श्रद्धांंजलि अर्पित की गई व उनके बलिदानोंं को याद किया गया। मुख्य अतिथि गोविंद नारायन सिंह ने कहा कि भगत सिंह व उनके साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी युवाओं को हमेशा देश के प्रति देशभक्‍ति की याद दिलाती रहेगी। इस मौके पर जिला व्यापार मंडल महिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, सुरेश साहू अध्यक्ष हंसारी व्यापार मंडल, राहुल रिछारिया, संजय दुबे, सुंदर ग्वाला, विनोद दीक्षित, दिसू भैया पार्षद, देवेंद्र चौधरी, प्रदीप झा, विकास कुशवाहा, हीरा ग्वाला, हरिसिंह, हैरान सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY