सदर बाजार में कपड़े के शोरुम में लगी आग

0
46

झांसी। सदर बाजार स्थित डब्ल्यू डब्ल्यू नामक कपड़े के शोरुम में गुरुवार को दोपहर में आग लग गई। आग भड़कते ही आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। कुछ ही देर में आग ने पूरे शोरुम को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने दूसरे तल को भी चपेट में ले लिया।
सूचना पर पहुंची सेना और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से एक करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले महेश चंद्र अग्रवाल की पत्नी ऊषा अग्रवाल का तीन मंजिला शोरुम बना हुआ है। इस शोरुम को आदित्य बिड़ला ग्रुप ने चार-पांच साल पहले किराया पर ले रखा था। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने इस शोरुम का नाम डब्ल्यू डब्ल्यू रखा था। गुरुवार को करीब सवा ग्यारह बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव में रहने वाले मनीष और शिवाजी नगर में रहने वाली अलका शोरुम पहुंचे और ताला खोला तो उनकी नजर शोरुम के निचले हिस्से से निकल रहे धुएं पर गई। जानकारी लगते ही वहां हड़कंप मच गया। शटर खुलते ही आग की लपटें उठऩा शुरु हो गई। लपटें देख वहां भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही सेना और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने आग को बुझाने का काम शुरु किया। करीब पौन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। आग से शोरुम में रखे महिलाओं के ब्रांडिड कंपनियों के कपड़े जलकर राख हो गए।

LEAVE A REPLY