ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही महिलाओं की हमसफर बन रही ‘मेरी सहेली’

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अभियान “मेरी सहेली” के माध्यम से अकेली महिला यात्रियों को मिल रही है मदद

0
215

झांसी। महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा झाँसी मंडल की प्राथमिकता रही है। रेलवे द्वारा लंबी दूरी की रेलगाडि़यों में विशेष रूप से अकेले यात्रा करने वाली या अपराध की चपेट में आने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “मेरी सहेली” अभियान चलाया जा रहा है।
झाँसी मंडल, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “मेरी सहेली” अभियान के अंतर्गत अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक यात्रा के दौरान 64210 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गयी।

इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 25 मई -2024 तक 3948 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है। रेलवे प्रशासन इन दिनों ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षित उनको गंतव्य तक पहुंचने के लिए “मेरी सहेली” योजना चलाई जा रही है। इस योजना को लंबी दूरी की ट्रेनों में फिलहाल लागू किया गया है। मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाडी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला सुरक्षा बल को दी जाती है। जिससे स्टेशन में ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है,साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों अकेली यात्रा कर रही महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। इसमें महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है, जो झाँसी मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच कर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

विज्ञापन व समाचार के लिए सम्‍पर्क करें ::: सुमित मिश्रा — 9415996901

LEAVE A REPLY