झांसी। प्रेमनगर निवासी एक रेलकर्मचारी ने कुछ वर्ष पहले मानसिक बीमारी के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। उसके बाद परिवार के साथ रहते हुए इलाज करा रहे थे। बीती रात रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी अनुसार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में 61 वर्षीय बदन सिंह ने बीती रात फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि वह रेलवे कर्मचारी थे, लेकिन वह लगभग तीन वर्ष से दिमागी रूप से बीमार चल रहे थे, जिसका उपचार चल रहा था। तबीयत ठीक न होने के कारण उन्होंने कुछ साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो गए थे। परिजनों के अनुसार उनके घर के बाहर एक बाड़ा बना हुआ है, जिसमें वह बीती रात सोने चले गए। सुबह परिजन बाड़े में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बदन सिंह पाइप के सहारे रस्सी से फांसी पर लटक रहे थे। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना प्रेमनगर थाने पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।