यूूूूथ कांग्रेस ने किया प्रतिभाओं का सम्‍मान

0
584

झांसी। यूथ कांग्रेस ने महानगर के एक स्‍थानीय होटल में युवा सवांद और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व केन्द्रीय राज्‍य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री दीपक शिवहरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आये हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नया जोश भरा गया है और युवाओं को ज्‍यादा से ज्‍यादा पार्टी से जोड़ने को कहा गया। युवा संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में युवा कार्यकर्ताओं से कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह कहा कि दीपक शिवहरे द्वारा जो यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है यह पूरे देश में चलाया जाये। इससे अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके और उन्हें कांग्रेस की नीतियों के बारे मे अवगत कराना चाहिए। मुख्‍य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में 2022 विधानसभा चुनाव होने है। उसके लिए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। जनता के बीच में जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया जाये। वहीं उन्‍होंने कहा कि यदि प्रियंका गांधी ब्‍लाक स्‍तर पर कार्यक्रम करती हैं, तो इसका फायदा आगामी चुनावों में मिलेगा। इस मौके पर डाॅ. सुनील तिवारी, अरविन्द वशिष्ट, रघुराज शर्मा, राजेन्‍द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – प्रभात साहनी झांसी।

LEAVE A REPLY